भारत का हर जिला, प्रांत और शहर किसी न किसी रूप से आस्था का केंद्र ज़रूर है। दैविक काल से लेकर प्राचीन काल और मध्यकाल से लेकर प्रारंभिक आधुनिक भारत तक के कुछ समय तक भारत हमेशा से रहस्यमयी फोर्ट्स, रहस्यमयी महल और रहस्यमयी मदिरों के निर्माण के लिए जाना जाता रहा है। कहा जाता है कि भारत में लगभग करोड़ों से भी अधिक देवी-देवताओं के प्राचीन मंदिर आज भी मौजूद है। इन देवी-देवताओं के प्राचीन मंदिर किसी न किसी परम्परा, संस्कृति, मान्यतायों या फिर किसी न किसी रहस्यमयी कहानियों से ज़रूर जुड़े हुए हैं। ये रहस्यमयी मंदिरे देशी और विदेशी सैलानियों के लिए भी एक प्रमुख स्थान बने हुए हैं। ऐसे कई मंदिर भी हैं जो इतिहासकारों के लिए भी रहस्यमयी मंदिर बना हुआ है। आज इस लेख में हम आपको इन्हीं रहस्यमयी मंदिरों में से कुछ मंदिर के बारे हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
- कामख्या मंदिर
- वीरभद्र मंदिर
- बालाजी मंदिर
- काल भैरव नाथ मंदिर
कामख्या मंदिर
भारत के सबसे प्रमुख और रहस्यमयी मंदिरों में से एक मंदिर है कामख्या देवी मंदिर। असम के गुवाहाटी में पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर काले जादू के अनुष्ठानों और तांत्रिक उपासकों के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि मंदिर के पास मौजूद ब्रम्हपुत्र का पानी तीन दिन के लिए अपने आप लाल रंग का हो होता है और इस दौरान मंदिर को बंद रखा जाता है। कहा जाता है कि पानी का यह लाल रंग कामाख्या देवी के मासिक धर्म के कारण होता है। इसके अलावा कहा जाता है कि यहां मौजूद मूर्ति को लाल कपड़े से ढका जाता है और बाद में इसी कपड़े को प्रसाद के रूप में भक्तों को दिया जाता है।
लेपाक्षी वीरभद्र मंदिर
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के एक छोटे से ऐतिहासिक गांव लेपाक्षी में स्थित वीरभद्र मंदिर भारत के सबसे रहस्यमयी मंदिरों में एक है। लगभग 16 वीं शताब्दी में निर्मित यह विशाल स्तंभों वाला मंदिर विजयनगर शैली में निर्मित है। कहा जाता है कि इस मंदिर में लगभग 70 विशाल स्तंभ है। कहा जाता है कि इन 70 विशाल स्तंभों में से एक स्तंभ ऐसा है जो मंदिर की छत से लटका हुआ है। इस स्तंभ ने नीचे से कपड़ा भी निकल जाता है, मतलब स्तंभ जमीन को बिलकुल स्पर्श नहीं करता है। इस स्तंभ को हैंगिंग पिलर के नाम से भी जाना जाता है।(ये प्रसिद्ध शिव मंदिर भक्तों के लिए हैं बेहद खास)
बालाजी मंदिर
राजस्थान के दौसा जिले मौजूद बालाजी मंदिर को भी कई रहस्यमयी तथ्यों के लिए जाना जाता है। यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है। कहा जाता है कि इस मंदिर के प्रांगण में भूत और बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए दूर-दूर से लोग आज भी आते रहते हैं। कई भक्त इस मंदिर को दिव्य शक्तियां से जोड़कर भी देखते हैं। पौराणिक कथायों के अनुसार बालाजी मंदिर जादुई शक्तियों से युक्त करने वाला मंदिर है। कहा जाता है कि इस मंदिर के पास बच्चे का पहला बाल कटवाने से बाल के साथ सभी दुख नष्ट हो जाते हैं। (पंजाब के इन मंदिरों की भी है अपनी एक आस्था)
इसे भी पढ़ें:जरूर जाएं दिल्ली के इन 6 मंदिरों में दर्शन करने
काल भैरव नाथ मंदिर
वाराणस हमेशा से कई प्राचीन और रहस्यमयी मंदिरों के लिए आज भी पूरे भारत में प्रसिद्ध स्थल बना हुआ है। इन्हीं रहस्यमयी मंदिरों में से एक है काल भैरव नाथ मंदिर। कहा जाता है कि इस मंदिर को विशेष रूप से अघोरियों और तांत्रिकों के पूजा-पाठ के लिए माना जाता है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि काल भैरव नाथ मंदिर में प्रसाद के रूप में शराब चढ़ाई जाती है और इसी शराब को प्रसाद के रूप में भक्तों को दिया जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर के आसपास कोई भी फूल या मिठाई की दुकान नहीं है और सिर्फ शराब की दुकान है। इस मंदिर की सबसे दिलचस्प चीज है पवित्र अखंड दीप का महेशा जलना है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों