herzindagi
Food of the year

Google Year in Search 2023: साल 2023 में पानी पुरी से लेकर भेलपुरी तक इन पॉपुलर फूड्स को किया गया खूब पसंद, देखें लिस्ट

Google Year in Search 2023:स्ट्रीट फूड खाना हर कोई पसंद करते हैं, ऐसे में आज हम आपको इस साल के पॉपुलर फूड के बारे में बताएंगे, जिसे लोगों ने साल भर पसंद किया है।
Editorial
Updated:- 2023-11-23, 14:24 IST

भारतीय फूड की बात ही कुछ और है। पानी पुरी, टिक्की चाट, समोसा, कचोरी और ऐसे ही भेल पूरी, पाव भाजी समेत ऐसे कई स्ट्रीट फूड हैं जिसे हर कोई खाना पसंद करते हैं। साल खत्म होने वाला है और ऐसे में क्या आप जानते हैं कि इस किन से पॉपुलर फूड का बोल बाला रहा है। बता दें कि आपके फेवरेट स्ट्रीट फूड इस साल के पॉपुलर फूड्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं। आज हम आपके लिए ईयर एंडर की लिस्ट लाएं हैं, इसमें आपके लिए हम आपके पसंदिदा स्ट्रीट फूड भी शामिल है। चलिए देखते हैं, इस साल के पॉपुलर ईयर एंडर की लिस्ट को... 

नान

नान हम सभी का पसंदीदा फूड है, ढाबा, रेस्तरां और होटल में हर कोई नान ऑर्डर करते हैं। प्लेन, गार्लिक, बटर समेत कई तरह के नान हम सभी ने खाया है। पनीर की सब्जी हो या दाल मखनी हमेशा इसके साथ नान पेयर कर सर्व की जाती है।

चपाती

चपाती जिसे घर में रोटी भी कहते हैं, घर हो या रेस्तरां लोग रोटी खाना पसंद करते हैं। मल्टीग्रेन से लेकर गेहूं तक रोटी की कई किस्म हमारे भारतीय भोजन का हिस्सा रही है। चूंकि रोटी हमारे भारतीय भोजन का हिस्सा शुरू से रही है इसलिए चपाती इस साल के पॉपुलर फूड के लिस्ट में शामिल रही है।

पराठा

popular food in

आलू, मूली, गोभी, चीज़ और पिज्जा समेत पराठा की कई किस्म हम सभी के बीच लोकप्रिय रही है। पराठा खाना हम सभी को पसंद है, ज्यादातर लोग आलू पराठा खाना पसंद करते हैं, सर्दियों में मेथी से लेकर मूली तक कई तरह के पराठे भारतीय घरों में बनाए जाते हैं।

समोसा

समोसा तो बच्चों से लेकर बड़े हर किसी को पसंद होता है। मैदा की पूड़ी में आलू और मटर की सब्जी या चोखा फील किया जाता है। आज के समय में समोसा की कई वैरायटी सोशल मीडिया में लोकप्रिय हो रही है।

इसे भी पढ़ें : Year Ender: साल 2023 में भारत आए इन फॉरेन मिनिस्टर ने खूब पसंद किए ये भारतीय व्यंजन

चाट

बच्चों से लेकर बड़े हर कोई चाट खाना पसंद करते हैं। टिक्की चाट से लेकर आलू, कचौरी, समोसा समेत कई तरह के चाट खाया जाता है। चाट भारतीय स्ट्रीट फूड तो लोकप्रिय भोजन है, जिसे हर को खाना पसंद करते हैं।

पानी पूरी

पानी पूरी तो हर किसी को पसंद है। भारत में पानी पूरी बच्चों से लेकर बड़े हर किसी के द्वारा खाया जाता है। हमारे देश में पानी पूरी की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि फॉरेनर और विदेशी राजनेता हर कोई खाना पसंद करते हैं। जापान के एंबेसडर से लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री तक हर किसी ने पानी पूरी की तारीफ इस साल की है।

भेलपुरी

भेलपुरी महाराष्ट्रा की पॉपुलर स्ट्रीट फूड है, मुरमुरे, आलू, सेव, टमाटर, धनिया, इमली की खटाई, तैयार चटपटी स्ट्रीट फूड है। इसे भी बच्चे और बड़े हर कोई खाना पसंद करते हैं। भेलपुरी एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसे आज के यंगस्टर्स खूब पसंद करते हैं।

कचौड़ी

Google Year in Search ..

आलू से लेकर दाल तक कचौड़ी की कई किस्में उत्तर भारत में लोकप्रिय है। बता दें कि राजस्थान में कचौड़ी बहुत फेमस स्नैक्स है, जिसे लोग सुबह के चाय से लेकर शाम के नाश्ते और स्नैक्स तक खाना पसंद करते हैं। कचौड़ी खाने में बेहद स्वादिष्ट और चटपटी होती है।

मटर कुलचा

कुलचा में आलू से लेकर पनीर तक कई किस्में पसंद की जाती है, लेकिन हरे और सूखे मटर से बनी ये कुलचा खाने में बेहद स्वादिष्ट और लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। मटर कुलचा एक स्वादिष्ट फ्लैट ब्रेड की एक किस्म है, जिसे हर कोई खाना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें : Google Year in Search 2023: साल 2023 में इन  फूड्स का रहा बोल बाला, जानें इनके बारे में 

वड़ा पाव

Year Ender ..

महाराष्ट्र में वड़ा पाव बहुत फेमस है, वड़ा पाव खाने में बेहद स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड है, जिसे महाराष्ट्रा या मुंबई में हर आने जाने वाले लोग खाते हैं। खाने में स्वादिष्ट और दाम में कम इस वड़ा पाव को महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों में बी लोग पसंद करते हैं।

काठी रोल्स

काठी रोल्स वेज और नॉनवेज दोनों तरह से बनाया जाता है। यह एक पराठा Wrap है, जिसमें ग्रील्ड कबाब, हरी चटनी, सॉस और कटी हुई हरी सब्जियों को पराठे रेप में रोल किया जाता है। उत्तर भारत में लोग इस स्ट्रीट फूड को स्नैक्स की तरह खाना पसंद करते हैं।

गोभी मंचूरियन

most popular food in

गोभी मंचूरियन वेज मंचूरियन से अलग होती है, ये एक चाइनीज रेसिपी है, जिसे हर चाइनीज खाने वाले खाना पसंद करते हैं। अक्सर घरों में लोग सर्दियों में जब गोभी आती है तब इसे बनाकर खाना पसंद करते हैं। खाने में बेहद स्वादिष्ट इस गोभी मंचूरियन को बच्चे भी खाना पसंद करते हैं।

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik  

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।