Kanpur Haunted Places: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शहर में एक कानपुर में घूमने के लिए एक नहीं बल्कि कई खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें हैं। यह प्रसिद्ध शहर उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए यहां हर दिन हजारों लोग घूमने और काम की तलाश में पहुंचते हैं।
कानपुर जिस तरह चमड़े की उद्योग के लिए फेमस है ठीक उसी तरह कुछ डरावनी जगहों के लिए प्रसिद्ध है। कानपूर में ऐसी कई डरावनी जगहें हैं जहां आधी रात तो छोड़ दीजिए सूरज ढलते ही कोई नहीं जाना चाहता है।
इस लेख हम आपको कानपुर में मौजूद उन डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नाम सुनकर कई लोगों की रूह तक कांप जाती है। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।
कानपुर में स्थित डरावनी जगहों की बात होती है तो सबसे पहले जिन्नातों की मस्जिद का जिक्र ज़रूर होता है। कहा जाता है कि यह मस्जिद लगभग 350 साल से अधिक प्राचीन है।
इस मस्जिद को लेकर यह डरावनी कहानी है कि मस्जिद का निर्माण रातों-रात जिन्नातों ने कर दिया था। एक अन्य कहानी है कि रात के समय इस मस्जिद में जिन्नात नमाज़ अदा करते हैं। कई लोगों का मानना है कि यहां अदालत लगती थी और भूतों को सजा सुनाई जाती थी। जो लोग भूत-प्रेत से परेशान रहते हैं वो भी यहां पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें:मुंबई की सबसे डरावनी जगह, अमिताभ-बिपाशा को भी सुनाई दी थी आहट
कानपुर शहर के पौश इलाके में स्थित सिविल लाइंस ग्रेव यार्ड की डरावनी कहानी आपको संकोच में डाल सकती है। यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि रात में यहां से गुजरने वाले व्यक्ति को भूत दिखाई देता है।
सिविल लाइंस ग्रेव यार्ड में ऐसी कई आकस्मिक दुर्घटनाएं घटी हैं जिसे कई लोग भूत से जोड़कर देखते हैं। कई लोगों का मानना है कि सिविल लाइंस ग्रेव यार्ड में आज भी आत्मा घूमते रहते हैं।(दक्षिण भारत की डरावनी जगहें)
कानपुर के रतनलाल में मौजूद जैना प्लेस भी डरावनी जगहों में शामिल है। इस जगह को लेकर एक कहानी है कि कुछ दोस्त यहां बैठे थे और पीछे से आवाज आ रही थी कि 'यहां से जल्दी भाग जाओं, यह जगह भुतहा है'।
जैना प्लेस एक प्राचीन इमारत है और कहा जाता है कि इस इमारत को बनाने वक्त कई कारीगर की अचानक ही मौत हो गई थी। कहा जाता है कि आज भी सूरज ढलते यहां कोई नहीं जाता है।
इसे भी पढ़ें:नॉर्थ-ईस्ट की ये डरावनी जगहें हैं कई दिलचस्प कहानियों के लिए फेमस
जिन्नातों की मस्जिद, सिविल लाइंस ग्रेव यार्ड और जैना प्लेस के अलावा कानपुर में ऐसी कई डरावनी जगहें हैं जहां कोई भी जाने की हिम्मत नहीं करता है। जैसे- दबा खजाना, गंगा बैराज, सुजातगंज और प्राचीन मंदिर खेरेश्वरधाम मंदिर भी एक डरावनी जगह है। इन जगहों के बारे में भी भूत-प्रेत की कहानी प्रचलित है।(कानपुर में घूमने की जगह)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@gulfnews.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।