नॉर्थ-ईस्ट हसीन वादियों और अलौकिक सुंदरता के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां हर महीने लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
नॉर्थ-ईस्ट जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय है ठीक उसी तरह कुछ डरावनी जगहों के लिए भी फेमस है। यहां ऐसी कई डरावनी जगहें हैं जिसका नाम सुनते ही रूह काप उठती है।
इस लेख में हम आपको नॉर्थ-ईस्ट में मौजूद उन डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां रात तो छोड़ दीजिए दिन के उजाले में भी कोई नहीं जाना चाहता है। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।
नॉर्थ-ईस्ट के असम में मौजूद जतिंगा एक बेहद ही डरावनी जगह है। आपको बता दें कि यह एक घाटी है और इस घाटी को 'Valley of Death for Birds' (पक्षियों के लिए मौत की घाटी) के नाम से जाना जाता है।
लोगों का मानना है कि अमवस्या की रात कई पक्षी अंधेरे में उड़ने लगते हैं और कुछ देर बाद ही किसी चीज से टकराकर मर जाते हैं। जतिंगा में यह घटना बेहद ही अशुभ मानी जाती है और कोई भी अमवस्या की रात अपने घर से बाहर नहीं निलकता है।
इसे भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश में मौजूद इन हॉरर प्लेसेस की है एक अलग ही दिलचस्प कहानी
मिजोरम का फौंगपुई भी नॉर्थ-ईस्ट की डरावनी जगहों में शामिल है। समुद्र तल से लगभग 2 हज़ार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद फौंगपुई एक पहाड़ी इलाका और घना जंगल है।
कहा जाता है कि कुछ सालों पहले कुछ लोग इस पहाड़ पर ट्रैकिंग करने के लिए निकले थे लेकिन वापिस नहीं लौटे। इस रहस्यमयी घटना के बाद कोई भी दिन के उजाले में भी यहां ट्रैकिंग के लिए नहीं जाता है। (दिल्ली-NCR की डरावनी जगहें)
असम में मौजूद जोरहाट जिमखाना क्लब को ब्रिटिश काल में बनवाया गया था। उस समय पूरे इलाके में यह एक ऐसी जगह थी जहां घुड़दौड़, गोल्फ, लॉन टेनिस आदि गेम्स खेलने के लिए अधिकारी पहुंचते थे।
लेकिन एक दिन इस जगह की रखवाली करने वाले व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो गई। इस घटना के कुछ दिनों बाद जिमखाना के कमरों से अजीबो-गरीब आवाज आने लगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां कोई भी अकेले घूमने के लिए नहीं जाता है।(नार्थ-ईस्ट में घूमने के लिए बेहतरीन प्लेसेस)
इसे भी पढ़ें:पुणे की इन डरावनी जगहों पर जाने वालों की कांप उठती है रूह, जानें क्यों
थांगजिंग हिल्स भी रूह कंपा देनी वाली जगह है। यह डरावनी जगह मिजोरम में मौजूद है। इस स्थान के बारे में कहा जाता है कि एक दिन कुछ स्थानीय लोग शाम के समय यह मालूम करने गए थे कि क्या सच में यहां कोई भूत है।
लेकिन जब मालूम चला कि जो लोग गए थे वो गुमशुदा हो गए हैं तो इस घटना के बाद डर के चलते उन्हें खोजने के लिए कोई भी नहीं गया। तब से थांगजिंग हिल डरावनी जगह मानी जाती है।(दार्जिलिंग की खूबसूरत जगहें)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@dotcomstories,cloudfront)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।