herzindagi
kanpur famous places

कानपुर की इनमें से किस फेमस जगह पर घूमना पसंद करेंगे आप!

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक नहीं बल्कि कई ऐसी बेहतरीन जगहें है जहां घूमने का एक अलग ही मज़ा है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
Editorial
Updated:- 2021-06-21, 11:58 IST

कानपुर शहर उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इसे औद्योगिक नगरी के नाम से भी जाना जाता है। 10 वीं और 13 वीं सदी के बीच चंदेल राजवंश के शासकों के अधीन भी रहा है। उस दौरान ये शहर औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभरा। उस समय से लेकर आज तक यहां ऐसे कई स्थल का निर्माण हुआ जो अब एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बन चुका है। गंगा के किनारे मौजूद होने के चलते यहां हर साल लाखों सैलानी भी घूमने के आते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी कानपुर की बेहतरीन जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको यहां मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जगहों पर परिवार या दोस्तों के साथ कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

मोती झील

kanpur famous places to visit motijhil inside

कानपुर शहर में घूमने के लिए किसी जगह के बारे में बात होती है तो उस लिस्ट में सबसे ऊपर मोती झील होती है। कानपुर शहर के बेनाझाबर क्षेत्र में मौजूद ये झील साफ पानी का झील है। इस झील के बगल में मौजूद है एक सुन्दर बगीचा जहां अक्सर सैलानी घूमते रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिटिश शासन के दौरान मोती झील का निर्माण किया गया था, जहां ब्रिटिश अधिकारी अक्सर सुबह और शाम को टहलने के आते थे। आज ये जगह शहर में सबसे महत्वपूर्ण मनोरंजक स्थानों के रूप में भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें:8 मंजिला भारत माता मंदिर: हर मंजिल की है अपनी एक अलग कहानी

जाजमऊ

kanpur famous places to visit inside

कानपुर शहर का जाजमऊ एक प्राचीन स्थल है। गंगा नदी के एकदम किनारे मौजूद जाजमऊ में घूमने के लिए कई बेहतरीन स्थल भी है। यहां घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थल है जाजमऊ टीला। पहाड़ी पर मौजूद इस जगह को सेल्फी पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा यहां बीबा मस्जिद, सिद्धार्थ घाट, जाजमऊ मस्जिद, कानपुर ज़ू, मखदूम बाबा बाजार आदि कई बेहतरीन जगह है। (उत्तर प्रदेश के खूबसूरत झरने) आपको बता दें कि जाजमऊ को कई प्राचीन भारतीय सभ्यताओं का घर भी माना जाता है।

फूल बाग

kanpur famous places to visit fool bhag inside

कानपुर शहर में मौजूद ये जगह एक ऐतिहासिक स्थल है। ब्रिटिश शासन के दौरान ये बाग़ यूरोपीय लोगों के लिए एक मनोरंजन केंद्र के रूप में काम करता था। इस पार्क में मौजूद गांधी भवन सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र है। यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश विदेश से आए सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते है। परिवार के साथ भी घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह मानी जाती है। इस पार्क में हजारों किस्म के फूल-पौधे मौजूद है। जानकारी के लिए बता दें कि इस फूल बाग को क्वीन विक्टोरिया पार्क भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें:इडुक्की शहर में घूमने के लिए है एक से एक बेहतरीन जगहें

इस्कॉन टेम्पल

kanpur famous places to visit isckontemple inside

कानपुर शहर में मौजूद इस्कॉन टेम्पल या फिर श्री राधा माधव मंदिर को सबसे पवित्र स्थल के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि ये मंदिर पश्चिम बंगाल के मायापुर में मौजूद इस्कॉन मंदिर के बाद भारत का सबसे बड़ा मंदिर है। इस मंदिर की बेहतरीन वास्तुकला देखने लायक है। इसके अलावा आप दर्शनीय स्थल गौतम बुद्ध पार्क, जे.के मंदिर और बुड्ढा बरगद आदि कई बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।(भारत के प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर) आपको बता दें कि इस मंदिर को साल 2014 में भक्तों के लिए खोला गया था।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@kanpur.tourismindia.co.in,i.ytimg.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।