Top Monsoon Destinations Around Gurugram Or Gurgaon: दिल्ली एनसीआर की बात होती है, तो गुरुग्राम का नाम जरूर लिया जाता है। गुरुग्राम को कई लोग गुड़गांव के नाम से भी जानते हैं।
वैसे तो गुरुग्राम हरियाणा में आता है, लेकिन इस इलाके के बिना दिल्ली अधूरा ही लगता है। यह खूबसूरत इलाका आईटी सेक्टर के लिए भी जाना जाता है। गुरुग्राम में स्थित ऊंची-ऊंची बिल्डिंग और साफ-सफाई खूब देखने को मिलती है।
गुरुग्राम में अधिकतर कामकाजी लोग रहते हैं और कामकामी लोग मानसून में इधर-उधर घूमने का बेहद ही शौक रखते हैं, ताकि सुकून का पल बिता सकें। खासकर, वीकेंड में कई लोग घूमने के लिए निकलते हैं।
अगर आप भी रिमझिम बारिश में घूमने का शौक रखते हैं, तो हम आपको गुरुग्राम के आसपास में स्थित कुछ शानदार मानसून डेस्टिनेशन बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं।
बहुत ऐसे कम लोग होंगे जो लेजर वैली पार्क के बारे में जानते हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह खूबसूरत पार्क गुरुग्राम का ही एक हिस्सा है, जिसे मुख्य रूप से सैलानियों के लिए बनाया गया है।
लेजर वैली पार्क की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां आपको हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। इस पार्क में करीब हजार से भी अधिक किस्म के पेड़-पौधे नजर आएंगे, जो मानसून में हरे-भरे रहते हैं। इस पार्क में सैलानियों के बैठने के लिए जगह-जगह चबूतरे का निर्माण किया गया है। इस पार्क में आपको तालाब भी दिखाई देगा।
इसे भी पढ़ें: Romantic Places In India: पति-पत्नी के बीच चल रहा झगड़ा हो जाएगा खत्म, बस बनाएं इन जगहों पर घूमने का प्लान
लेपर्ड ट्रेल, नाम आपको थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन इस जगह की खूबसूरती देखकर आप खुशी से झूम उठेंगे। यह खूबसूरत स्थान दिल्ली-जयपुर हाइवे पर मौजूद है। इसे अरावली का दिल भी कहा जाता है।
जी हां, अरावली की हसीन वादियों में मौजूद यह स्थान अद्भुत और मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है। लेपर्ड ट्रेल छोटे-छोटे चट्टान और हरियाली के लिए खूब प्रचलित है। यहां कई लोग मानसून ट्रेकिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में यहां आप शिमला का लुत्फ उठा सकते हैं।
गुरुग्राम के आसपास घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले नीमराना फोर्ट का ही नाम लेते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग चीज देखना और मानसून एन्जॉय करना चाहते हैं, तो फिर गुरुग्राम से तिजारा फोर्ट के लिए लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाना चाहिए।
19वीं सदी में निर्मित तिजारा फोर्ट एक पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है। फोर्ट से आसपास के हसीन दृश्यों को देखकर यकीनन आप खुशी से झूम उठेंगे। फोर्ट के आसपास की हरियाली और मानसून का संगम आपको नाचने पर मजबूर कर देगा। फोर्ट के आसपास में स्थित ऊंचे-ऊंचे टीले को एक्सप्लोर करना कतई न भूलें। फोर्ट तक पहुंचने के लिए आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।
अगर आप मानसून का शानदार लुत्फ किसी मनमोहक झील के किनारे उठाना चाहते हैं, तो फिर आंख बंद करके दमदमा लेक के किनारे आपको पहुंच जाना चाहिए। मानसून में यहां आपको कई लोग घूमते या ट्रेकिंग करते हुए दिखाई दे देंगे। (गुड़गांव के बगल में मौजूद खूबसूरत हिल)
छोटे-छोटे चट्टानों के बीच में मौजूद दमदम लेक अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी प्रसिद्ध है। मानसून में यहां कई लोग बोटिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि यह झील कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है, इसलिए वीकेंड में यहां आपको सिर्फ कपल्स ही दिखाई देंगे।
इसे भी पढ़ें: Beautiful Lake In Nainital: नैनीताल की सबसे खूबसूरत झीलें मन मोह लेंगी आपका, यहां एक बार जरूर जाएं
गुरुग्राम के आसपास में ऐसी अन्य कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप मानसून डेस्टिनेशन बना सकते हैं। जैसे-सुल्तानपुर नेशनल पार्क, मानेसर और सोहना हिल्स जैसी जगहों को मानसून डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।