जैन धर्म को भारत के साथ दुनिया का सबसे पुराना धर्म माना जाता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और अरुणाचल प्रदेश से लेकर गुजरात तक कुछ ऐसे जैन मंदिर हैं, जिनके दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु जाते रहते हैं। महावीर जयंती पर तो अन्य दिनों की अपेक्षा जैन मंदिर में आपको भीड़ ही भीड़ दिखाई देगी। आज इस लेख में मैं आपको भारत के कुछ प्रसिद्ध जैन मंदिरों की यात्रा पर लेकर चलने वाला हूं, जहां आपको बताएंगे कि क्या खास है इन जैन मदिरों में। तो चलिए इस यात्रा को प्रारंभ करते हैं-
यह मंदिर राजस्थान में स्थित है। श्री महावीर जैन मंदिर पूरे भारत में जैन धर्म के पवित्र स्थानों में से एक है। कहा जाता है कि इस मंदिर में वर्धमान महावीर जी की 29 फुट उंची मूर्ति है। इस मंदिर के दर्शन के लिए देश-विदेश से सैलानी घूमने के लिए आते हैं। इस मंदिर को 'टीले वाले बाबा' के रूप में भी जाना जाता है। यहां हर साल महावीर जयंती के मौके पर मेला भी लगता है।
इसे भी पढ़ें: इन राज्यों में घूमने जाएं तो वहां की ये यादगार चीजें खरीदना ना भूलें
पार्श्वनाथ मंदिर मध्य प्रदेश के खजुराहो में है। इस मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में यशोवर्मन के पुत्र और उनके उत्तराधिकारी धंग के शासनकाल में हुआ था। यह मंदिर भारतीय वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है। मंदिर के चारों तरफ अनगिनत प्रतिमाएं हैं। अगर आप मध्य प्रदेश घूमने जाएं तो भगवान पार्श्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए ज़रूर पहुंचे। (बिहार के 4 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल)
यह मंदिर केरल के कोचीन शहर में स्थित है। कहा जाता है कि यह मंदिर सौ साल से भी पुराना है। खूबसूरत बनावट और नक्काशी के लिए पूरे देश भर में मशहूर है ये मंदिर। मंदिर में नक्काशीदार संरचनाओं को खूबसूरती से उकेरा गया है। यह मंदिर 14वें जैन तीर्थंकर श्री धर्मनाथ भगवान को समर्पित है। (विश्व के सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर)
इसे भी पढ़ें: दक्षिण भारत से बिहार तक, ऐसे प्राचीन मंदिर जिनका वर्षों पुराना है इतिहास
इस मंदिर को पारसनाथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर झारखंड में है। अगर आप कभी झारखंड घूमने के लिए जाएं तो यहां ज़रूर पहुंचे। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां जैन धर्म के संतों ने मोक्ष प्राप्त किया था। कहा जाता है कि यह मंदिर 4430 फीट ऊंचे पहाड़ पर स्थित है। (जरूर जाएं शिमला के जाखू मंदिर)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@holidayrider.com,gumlet.assettype.com,www.tourmyindia.com,wikimedia.org)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।