भारत से लेकर विदेशों तक के सैलानियों के लिए गर्मियों के दिनों में बीचेज हमेशा से प्रमुख पर्यटक केंद्र रहा है। समंदर की लरहों और इन लहरों के साथ मौज-मस्ती करने का एक अलग ही मज़ा होता है। गोवा, चेन्नई, उड़ीसा, मुंबई आदि शहर लंबे समय से भारतीय सैलानियों की बकेट लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। इन शहरों के बीचेज के आसपास मौजूद रेत, हरियाली, यहां की संस्कृति आदि चीजें सैलानियों की दिल छू लेती है।
लेकिन, भारत के बाद विश्व में कुछ ऐसे समुद्री तट भी मौजूद हैं, जिन्हें बेहद ही खतरनाक बीचेससमझा जाता है। इन बीचेज पर जाने के लिए किसी भी सैलानी को हिम्मत की ज़रूरत होती है। कभी-कभी इन बीचेसपर जाना खतरनाक भी साबित हो जाता है। आज इस लेख में हम आपको विश्व में मौजूद कुछ ऐसे ही बीच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बेहद ही खतरनाकबीचेसके रूप में माना जाता है। तो आइये जानते हैं।
अगर सबसे खतरनाक और सबसे अजीबो-गरीब बीचेसके बारे में जिक्र होता है तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम फ्लोरिडा में मौजूद न्यू स्मिर्ना बीच है। इस बीचेज को लेकर कई जगह उल्लेख है कि पिछले कुछ वर्षों में यहां तक़रीबन सौ से भी अधिक बार शार्क ने लोगों पर हमले किए हैं। इस समुद्र के पानी में ऐसे कई जीव और भी है मौजूद है, जिसके चलते लोगों को डर रहता है कि कोई जलीय जीव हमला न कर दें। आपको बता दें कि ये बीच गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में 'द शार्क कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड' के नाम से भी दर्ज है।
इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश की इन हॉरर जगहों पर घूमना किसी रोमांच से कम नहीं
दुनिया के सबसे खूबसूरत और सबसे खतरनाक बीचेसमें शामिल है मेक्सिको में स्थित Playa Zipolite बीच। कई लेखों के आधार पर यह बोला जाता सकता है कि इसे 'मृतकों का समुद्र तट' के रूप में भी समझा जाता है। हालांकि, यहां जलीय-जीवों से किसी भी तरह से खतरे का डर नहीं होता है, लेकिन, लोगों की माने तो यहां का पानी बेहद खतरनाक है और खासकर बड़ी-बड़ी लहरें कई बार जानलेवा भी साबित हो जाती है।(भारत के 5 खूबसूरत Beaches)
ब्राज़ील जंगल के बारे में आपने कई बार सुना होगा होगा। जिस तरह से ये जंगल प्राकृतिक खूबसूरती के फेमस है, ठीक उसी तरह से यहां मौजूद Praia De Boa बीच सबसे खतरनाक बीच के रूप में फेमस है। पिछले कई वर्षों में यहां भी लगभग पच्चास से भी अधिक शार्क के हमले दर्ज किए गए हैं। इन पच्चास हमले में कुछ हमले को बेहद ही खतरनाक बताए जाते हैं। हालांकि, अब समुद्र के कुछ हिस्से को घेर दिया गया है जहां सैलानी मौज-मस्ती के लिए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:ये हैं भारत की वो ऐतिहासिक जगहें, जिनके बारे में नहीं जानती होंगी आप!
हवाई द्वीप में मौजूद एक शानदार बीच है। यहां मौजूद पानी बेहद ही शांत और खतरनाक भी है। जी हां, एक अनुमान के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों से लेकर अभी तक लगभग 83 लोग डूब चुकें हैं। एक खूबसूरत बीच होने के साथ-साथ ये एक बेहद ही खतरनाक बीज भी है। गर्मियों के दिनों में अमूनन हर रोज यहां हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रहती है।(इन खूबसूरत समुद्र तटों के आगे गोवा के समुद्र तट भी हैं फेल)
यक़ीनन इन खतरनाक बीचेसके बारे में जानकर को एक अलग और ज्ञानवर्धक जानकारी मिली होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@upload.wikimedia.org,i.ytimg.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।