Markanda River Origin: प्राचीन काल से भारतीय नदियों का महत्व हिंदुस्तान में बेहद ही खास रहा है। भारत की पौराणिक कथा और इतिहास पढ़ा जाता है तो कुछ पवित्र और महत्वपूर्ण नदियों का जिक्र जरूर होता है।
हिमाचल प्रदेश से निकलने वाली चेनाब नदी, सतलुज नदी और रावी नदी के अलावा ब्यास नदी काफी खास मानी जाती हैं। इन्हीं नदियों की तरह मारकंडा नदी भी हिमाचल प्रदेश के लिए बेहद ही खास मानी जाती है।
इस आर्टिकल में हम आपको मारकंडा नदी का उद्गम स्थान और इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी जरूर जानना चाहेंगे। आइए जानते हैं।
मारकंडा नदी का उद्गम स्थल
मारकंडा नदी भारत के हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। यह घग्गर नदी की एक उपनदी है। यह नदी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिवालिक की पहाड़ियों से निकलती है। शिवालिक की पहाड़ियों से होकर अंबाला जिले और कुरुक्षेत्र जिले से गुजरती है। इस नदी की लम्बाई लगभग 120 किमी है।
इसे भी पढ़ें:ये हैं भारत की श्रापित नदियां, क्या सच में पानी छूने से नष्ट हो जाते हैं सारे पुण्य?
मारकंडा नदी से जुड़े रोचक तथ्य
मारकंडा नदी की पौराणिक कथा बेहद ही रोचक है। प्राचीन काल में इस नदी को अरुणा नदी के नाम से जाना जाता था। किंदवंती के अनुसार इस नदी की सिंधु घाटी सभ्यता और वैदिक काल में खास भूमिका रही है।
हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा में इस नदी के किनारे कई पवित्र मंदिर का भी निर्माण किया गया है।(गोरी गंगा नदी का उद्गम स्थल और पौराणिक कथा)
हिमाचल और हरियाणा के लिए क्यों खास है मारकंडा नदी?
हिमाचल और हरियाणा के लिए मारकंडा नदी बेहद ही खास मानी जाती है। हिमाचल प्रदेश में मारकंडा नदी का पानी सिंचाई के अलावा कई जगह पीने के लिए भी इस्तेमाल होता है।(क्यों विलुप्त हो गई है सरस्वती नदी?)
हिमाचल की तरह हरियाणा के लिए मारकंडा नदी बेहद खास है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले का शाहबाद शहर मारकंडा नगर इसके किनारे बसा हुआ है। शाहबाद/शाहाबाद शहर सिंचाई और पीने के लिए इसी नदी का पानी इस्तेमाल करते हैं।
इसे भी पढ़ें:बेहद खास है बसपा नदी, उद्गम स्थान और इतिहास के बारे में जानें
सैलानियों के लिए क्यों खास है मारकंडा नदी?
सैलानियों के लिए मारकंडा नदी बेहद ही खास मानी जाती है। यह नदी वन्य जीवों के लिए बेहद खास है। नदी के किनारे-किनारे कई विलुप्त जानवर दिखाई देते हैं। हरियाणा में इस नदी के किनारे घूमने के लिए कई लोग पहुंचते हैं। हरियाणा शाहबाद शहर में बोटिंग और मछली पकड़ना काफी फेमस एक्टिविटीज माना जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@holidify)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों