herzindagi
maha shivratri 2025 must visit famous shiva temples in bengaluru

Bengaluru Shiva Temples: महाशिवरात्रि पर बेंगलुरु के इन शिव मंदिरों में जाकर करें दर्शन, जानें लोकेशन से लेकर सब कुछ

माना जाता है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा करना शुभ होता है। बाबा को इस दिन जल चढ़ाने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Editorial
Updated:- 2025-02-19, 09:30 IST

बेंगलुरु में महादेव के अच्छे शिव मंदिर हैं। यहां हर सोमवार आपको भक्तों की भीड़ देखने को मिलेगी। लेकिन महाशिवरात्रि के दिन यहां कुछ ज्यादा ही भीड़ होती है। कई मंदिरों में तो आपको घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का भी इंतजार करना पड़ता है। महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन सुहागिन महिलाएं भोले बाबा की पूजा ज्यादा करती है। लेकिन सुहागिन के साथ-साथ हर कोई मंदिर में आर्शीवाद लेने और उन्हें जल चढ़ाने जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु में महादेव के कुछ फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

शिवोहम शिव मंदिर

maha shivratri 2025 must visit famous shiva temples in bengaluru1

यह भोले बाबा के सबसे सुंदर और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में आपको हमेशा भीड़ देखने को मिलेगी। जो लोग पहली बार बेंगलुरु आते हैं, वह इस मंदिर के दर्शन करके जरूर जाते हैं। यहां मंदिर में भोलेनाथ की एक विशाल और सुंदर प्रतिमा है। इसकी उंचाई लगभग 108 फीट बताई जाती है। भगवान शिव यहां ध्यान मुद्रा में स्थित है। मंदिर में आपको एक ही जगह 12 ज्योतिर्लिंगों के भी दर्शन हो जाएंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि मंदिर में एक कृत्रिम गुफा बनाई गई है। यह बैंगलोर का फेमस मंदिर माना जाता है।

  • लोकेशन- मंदिर बेंगलुरु के मुरुगेशपाल्या इलाके में स्थित है।

श्री प्रसन्न पार्वती समेथा श्री सोमेश्वर स्वामी मंदिर

श्री प्रसन्न पार्वती समेथा श्री सोमेश्वर स्वामी मंदिर

महाशिवरात्रि पर इस मंदिर में जाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है, क्योंकि यह शिव-पार्वती दोनों को समर्पित है। मंदिर की दीवारें आकर्षित हैं और लोगों को यहां हर सोमवार दर्शन करने आना अच्छा लगता है। यह बेंगलुरु के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।  भोले बाबा सुंदर मूर्ति देखने के लिए जा सकते हैं आप भी। 

  • लोकेशन- यह मंदिर बेंगलुरु के मुरुगेशपाल्या क्षेत्र में स्थित है, यहां आप शहर के अन्य स्थानों से आसानी से पहुंच जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में इस मंदिर को माना जाता है इच्छा पूरी करने वाली जगह, दर्शन के लिए जाएं

सोमेश्वर स्वामी मंदिर, हलासुरु

maha shivratri 2025 must visit famous shiva temples in bengaluru

इस मंदिर का इतिहास चोल वंश के समय का बताया जाता है। इसलिए यह मंदिर भोले बाबा के सबसे पुराने मंदिरों की लिस्ट में आता है। यहां मंदिर की दीवारें आपको मंदिर में विजयनगर शैली की वास्तुकला की देखने को मिलेगी। यही कारण है कि दीवारों की विस्तृत नक्काशी लोगों को आकर्षित करती है।

  • लोकेशन- हलसूरु (उल्सूर), बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत

इसे भी पढ़ें- ये हैं बेंगलुरु के प्रसिद्ध शिव मंदिर, इन चमत्कारी मंदिर का सूर्य की किरणें करती हैं अभिषेक

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।