भोले बाबा के भक्तों को 8 मार्च का इंतजार है, क्योंकि इस दिन महादेव का दिन है। महाशिवरात्रि के दिन लोग जगह-जगह मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं और जल अर्पित करते हैं। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और भोलेनाथ के मंदिर जाकर उन्हें जल अर्पित करना शुभ होता है।
अगर आप भी महाशिवरात्रि के दिन महादेव के मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां महादेव की विशाल मूर्तियां विराजमान है। भगवान की इतनी बड़ी मूर्तियों को देखने के बाद आपको ऐसा अहसास होगा मानो भगवान खुद धरती पर उतर आए हैं।
भोलेनाथ की चेहरे वाली मूर्ति (आदियोगी शिव प्रतिमा)
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर भगवान की यह मूर्ति हर जगह छाई रहती है। भगवान की इतनी सुंदर मूर्ति देखने के बाद हर कोई इस जगह जाना चाहता है। भगवान शिव की इस प्रतिमा को आदियोगी शिव प्रतिमा के नाम से जाना जाता है।
भगवान शिव के चेहरे के आकार वाली इस विशाल मूर्ति का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है। यह भगवान शिव की एकलौती विशाल चेहरे वाली मूर्ति है। इसे तमिलनाडु के कोयंबटूर में बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 112 फीट और वजन लगभग 500 टन है। इसकी निर्माण कार्य 24 फरवरी 2017 में पूरा हुआ था। यह प्रतिमा स्टील की बनी है
नामची शिव की मूर्ति
नामची शहर की पहाड़ी पर एक शिव मंदिर है जहां इसे प्रतिमा को बनाया गया है। गंगटोक से इस मंदिर की दूरी लगभग 92 किमी है। इस मूर्ति को सिद्धेश्वर धाम और किरातेश्वर महादेव के नाम से भी बुलाया जाता है। मूर्ति की ऊंचाई 108 फीट है। इस प्रतिमा में भगवान शिव जमीन पर पालथी मारके बैठे हैं। उनके आगे सफेद रंग का शिवलिंग भी बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें:Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 4 दिन घूमने का प्लान बनाएं
हरिद्वार में शिव की बड़ी प्रतिमा
View this post on Instagram
हर की पौड़ी की गंगा घाट पर भी भगवान शिव की बड़ी मूर्ति विराजमान है। यहां शिव की 100 फीट उंची प्रतिमा है। यह मूर्ति बहुत दूर तक नजर आती है। अक्सर लोग सोशल मीडिया पर मूर्ति के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
मंगल महादेव प्रतिमा
भगवान शिव की इस विशाल प्रतिमा को मंगल महादेव के नाम से जाना जाता है। यह 108 फीट ऊंची है। (आठवें अजूबे से कम नहीं भगवान शिव का यह अनोखा मंदिर)
कैलाशनाथ महादेव की प्रतिमा
View this post on Instagram
महादेव की इस प्रतिमा का रंग सोने की तरह सुनहरा है। इस मूर्ति को भारत सीमा के पास बसे गांव सांगा में बनाया गया है। इस मूर्ति को नेपाल से भी देखा जा सकता है। मूर्ति की ऊंचाई 143 फीट है।
इसे भी पढ़ें:Panipat Travel: पानीपत के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं डेस्टिनेशन
गुजरात के वडोदरा शहर में भी है सुनहरी शिव मूर्ति
कैलाशनाथ महादेव की तरह ही गुजरात में भी सर्वेश्वर महादेव की प्रतिमा है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 111 फीट है। इस मूर्ति की सबसे खास बात यह है कि इस सोने का लेप चढ़ाया गया है। मूर्ति पर 17.5 किलोग्राम सोना लगा है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों