उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में बहुत दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि वहां पर जानें के लिए कई सारे रास्तों को भी बंद किया गया है, ताकि गाड़ी या अन्य वाहनों की वजह से वहां पर जाम न लग सके। लेकिन इसके बाद भी लोग इसमें स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। हर रोज लाख लोग यहां पर डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। लेकिन उन्हें वापस पहुंचने में किसी तरह का साधन आसानी से नहीं मिल पा रहा है।
ऐसे में बहुत लंबे समय तक के लिए उन्हें प्रयागराज में रुकना पड़ रहा है। लेकिन अगर आप चाहते हैं इस यात्रा को सिर्फ एक दिन में पूरा करना तो इसके लिए बेस्ट है कि आप फतेहपुर से प्रयागराज का सफर करें। इस जगह से आप 1 दिन में प्रयागराज भ्रमण कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं प्रयागराज पहुंचने में कितना समय लगता है और किन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
अगर आप भी महाकुंभ में जानें की इच्छा रखते हैं, तो इसके लिए बेस्ट है कि आप पहले फतेहपुर आकर रुकें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस जगह से प्रयागराज 128.9 किमी है। मतलब इस जगह से अगर आप प्रयागराज के लिए अपनी गाड़ी से निकलेंगे तो आपको 2 से 3 घंटे का समय लगेगा। अगर ट्रैफिक नहीं मिला तभी। वहीं ट्रेंन से ट्रेवल करने में आपको 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है। ऐसे में आपको पहुंचने में समय भी ज्यादा नहीं लगेगा। साथ ही, आप एक ही दिन में सभी चीजों को घूमने के बाद वापस पहुंच पाएंगी।
अगर आप अपनी गाड़ी से प्रयागराज के लिए निकल रहे हैं, तो आप 2 से 3 घंटे में संगम पहुंच जाएंगे। लेकिन गाड़ी आपको 11 किमी दूर खड़ी करनी पड़ेगी। वहां से आपको महाकुंभ के लिए पैदल जाना होगा। इसके बाद आप वहां पर स्नान करें। आसपास मौजूद मंदिरों में दर्शन करें। आप चाहें तो कुछ खास जगहें हैं वहां पर जाकर भी घूम सकते हैं। इसके बाद अपनी गाड़ी से रात तक फतेहपुर पहुंच जाएं। इससे आपक छुट्टी का इस्तेमाल भी हो जाएगा। साथ ही, आपको महाकुंभ जानें के लिए ज्यादा समय की छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: Personal Experience: महाकुंभ के लिए जा रही हैं प्रयागराज, जानें बस स्टैंड से लेकर संगम घाट तक पहुंचने का रास्ता
फतेहपुर से प्रयागराज जानें में आपको भीड़ भी कम मिलेगी। साथ ही, ठहरने के लिए होटल मिल जाएंगे। इससे आप सभी काम समय पर कर लेंगे। साथ ही, आपको ज्यादा चीजों के लिे इधर- उधर जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: Maha Kumbh Tour Package: महाकुंभ के लिए IRCTC का 3 सबसे शानदार टूर पैकेज, प्रयागराज के साथ कई जगहों के होंगे दर्शन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik/ Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।