Mumbai Travel: क्या आप भी मुंबई के दूसरे मरीन ड्राइव में घूमना पसंद करेंगे?

अगर आप भी मुंबई में स्थित दूसरे मरीन ड्राइव का मजा उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए। वीकेंड में यहां हजारों लोग पहुंचते हैं।

madh island mumbai second marine drive trip

Second marine drive in mumbai: मुंबई जिसे पूरा भारत माया नगरी के नाम से जानता है। मुंबई की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं। मुंबई की नाइटलाइफ पूरी दुनिया में फेमस है।

मुंबई की नाइटलाइफ जिस तरह फेमस है, ठीक उसी तरह मरीन ड्राइव भी फेमस है। मरीन ड्राइव मुंबई की एक ऐसी जगह है, जहां हर समय हजारों सैलानियों की भीड़ मौजूद रहती है। शाम के समय कुछ अधिक ही भीड़ रहती है।

मुंबई में एक ऐसी जगह जिसे इस शहर का दूसरा मरीन ड्राइव माना जाता है। इस आर्टिकल हम आपको मुंबई के दूसरे मरीन ड्राइव की खासियत और आसपास घूमने की बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मुंबई के दूसरे मरीन ड्राइव का नाम क्या है? (Second marine drive in mumbai)

Second marine drive in mumbai

शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई 7 छोटे-छोटे द्वीपों से बना हुआ एक खूबसूरत शहर है। इन 7 द्वीपों में से एक द्वीप का नाम मड आइलैंड है। मड आइलैंड को भी मुंबई का दूसरा मरीन ड्राइव कहा जाता है।

मड आइलैंड की खासियत क्या है? (Why so famous madh island mumbai)

Why so famous madh island mumbai

मड आइलैंड जिसे कई लोग मध आइलैंड के नाम से भी जानते हैं। यह खूबसूरत आइलैंड अरब सागर और पूर्व में मलाड की खाड़ी से जुड़ा हुआ है। यहां से अरब सागर का मनमोहक दृश्य देखने का एक अलग ही मजा है।

अगर कोई मुंबई की भाग-दौड़ से दूर सुकून का पल बिताना चाहते हैं, तो वो मड आइलैंड के किनारे मौजूद जाते हैं। यह का शांत वातावरण सैलानियों का खूब आकर्षित करता है। वीकेंड में यहां हजारों लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। मड आइलैंड एक रोमांटिक स्थान भी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:Chhattisgarh Travel: क्या आप छत्तीसगढ़ के मिनी गोवा में घूमना पसंद करेंगे? यादगार रहेगा सफर

मड बीच है बेहद खास (madh beach mumbai)

madh beach mumbai

मड आइलैंड का मड बीच अपनी खूबसूरती के लिए काफी लोकप्रिय माना जाता है। यहां अन्य दिनों के मुकाबले वीकेंड में सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। मड बीच के किनारे से सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखने का एक अलग ही मजा है।

अरब सागर की खूबसूरत समुद्री लहरें और सफेद रेत मड बीच की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह बीच वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा मड आइलैंड मछुआरों का घर भी माना जाता है।

मड आइलैंड के आसपास घूमने की जगहें (best places near madh island mumbai)

मड आइलैंड के आसपास ऐसी कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन जगहों पर आप परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

मड फोर्ट (Madh fort)

Madh fort

मड फोर्ट जिसे कई कई मध फोर्ट का नाम से जानते हैं उसका निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ था। इस भव्य का फोर्ट का निर्माण पुर्तगालियों द्वारा किया किया गया था। हालांकि, आज की तारीख में फोर्ट का कुछ हिस्सा खंडहर में तब्दील हो चुका है।(मुंबई में घूमने की बेस्ट जगहें)

मड चर्च (Madh Church)

मड आइलैंड में मौजूद मड चर्च एक प्राचीन और फेमस चर्च माना जाता है। कहा जाता है कि इस चर्च का इतिहास करीब 500 साल पुरानी है। विशेष मौके पर इस चर्च को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें:Ayodhya Ram Mandir: सीता जी को मुंह दिखाई में मिला था ये महल, भगवान श्रीकृष्ण व कैकेयी से भी जुड़ी है कथा

इरंगल गांव (Erangal Gaon)

मड आइलैंड के पास में मौजूद इरंगल गांव एक खूबसूरत और बेहद ही शांत गांव माना जाता है। समुद्र तट के किनारे होने के चलते यहां सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस गांव के नाम से प्रसिद्ध इरंगल बीच सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-yometro,fabhotels

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP