छोटी रसोई को देना है स्मार्ट लुक तो कैबिनेट के लिए इन रंगों को करें सेलेक्ट

अगर आप अपने किचन को ब्यूटीफुल और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। 

 
latest cabinet color ideas

ज़रा सोचिए ...अगर हमारे आसपास से तमाम रंगों को हटा दिया जाए, तो जिंदगी कितनी अधूरी लगेगी क्योंकि रंग का हमारी जिंदगी में बहुत बड़ा महत्व है। हालांकि, हर रंग का एक खास मतलब होता है, जिसका प्रभाव हमारी पर्सनालिटी पर भी पड़ता है। इसलिए हम अपने कपड़ों से लेकर घर में रखी हर चीज के कलर पर काफी ध्यान देते हैं खासकर किचन के।

ऐसा इसलिए क्योंकि कई रिसर्च में पता चलता है कि रंग हमारे विचार और सोचने-समझने की शक्ति को काफी प्रभावित करते हैं। आप सोच रहे होंगे कि मैं अचानक से रंगों की बात क्यों करने लगी? तो आपको बता दूं कि अगर किचन में सही रंगों का चुनाव किया जाए तो खाना बनाने में मजा ही आ जाएगा।

किचन छोटा हो या फिर बड़ा इसमें सामान रखने के लिए कैबिनेट जरूर बनाए जाते हैं। वहीं, अगर आप नए कैबिनेट डिजाइन करवाने की सोच रही हैं, तो यकीनन इन रंगों से आपका किचन क्लासी लगेगा।

सफेद रंग का करें चुनाव

White kitchen cabinet designs

सफेद रंग काफी पवित्र माना जाता है जिससे देखकर ही मन खुश हो जाता है। इसलिए यह कलर आपके छोटे से किचन को भी क्लासी बना सकता है। आप इस कलर के साथ दूसरे कलर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं जैसे- सफेद और पिंक कलर। सफेद रंग आपके किचन में रोशनी को बढ़ाने का काम करेगा। वहीं, पिंक कलर का कॉम्बिनेशन उसको एक अट्रैक्टिव लुक देने में मदद करेगा। (किचन में वास्तु के अनुसार कराएं कलर)

इसे ज़रूर पढ़ें-छोटे किचन को स्मार्ट लुक देंगे कैबिनेट के ये लेटेस्ट डिजाइन्स

नारंगी रंग का करें चुनाव

आजकल नारंगी काफी ट्रेंड कर रहा है। आप भी अपने किचन के कैबिनेट को डिजाइन करते वक्त नारंगी कलर की सनमाइका सेलेक्ट कर सकते हैं। बता दें कि नारंगी कलर की सनमाइका न सिर्फ आंखों को ठंडक देने का काम करेगी बल्कि मन को शांति भी मिलेगी। आप इस रंग के साथ ब्लैक कलर का कॉम्बो सेलेक्ट कर सकते हैं। (सनमाइका को साफ करने का तरीका)

हरा रंग करें सेलेक्ट

Green kitchen cabinet designs

आप अपने फर्नीचर या सनमाइका का कलर ग्रीन रख सकते हैं। यह कलर आपके किचन को रॉयल लुक देगा और आपका पूरा किचन चमकता हुआ नजर आएगा। आप फर्नीचर की एक तरफ क्रीमी और दूसरी तरफ ग्रीन कलर की कैबिनेट सेलेक्ट कर सकती हैं। हालांकि, क्रीमी कलर ज्यादा जल्दी गंदा हो जाता है। इसलिए ग्रीन कलर का चुनाव करना बेस्ट रहेगा।

क्लासी किचन कैबिनेट डिजाइन

आप अपने किचन को क्लासी बनाने के लिए मिरर कैबिनेट भी ट्राई कर सकती हैं। यहकैबिनेट का लेटेस्ट डिजाइन है, जिसे ज्यादातर महिलाएं अपने किचन में बनवाना पसंद करती हैं। इसमें आप अपने मसाले के डिब्बे, डिनर सेट या फिर अपने सामान को खूबसूरती से सजा सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-छोटे किचन को आर्गेनाइज करने में मदद करेंगे ये टिप्स

इन रंगों से बचें

Kitchen cabinet latest deigns

वैसे तो किचन में हर कलर अच्छा लगता है, लेकिन अगर आपकी रसोई छोटी है तो डार्क कलर का चुनाव न करें। कहा जाता है कि डार्क रंग से न सिर्फ हमारा किचन छोटा लगता है बल्कि रोशनी भी कम लगती है। हालांकि, हम डार्क कलर के साथ कोई लाइट रंग का कॉम्बिनेशन रख सकते हैं, लेकिन सिंगर कलर रखने से बचना चाहिए।

हमें डार्क रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आपको कोई और रंग मालूम है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP