किचन में महिलाएं अपना एक लंबा वक्त बिताती है। घर के सदस्यों के स्वाद और सेहत का ध्यान रखने के लिए वह किचन में तरह-तरह की फूड आइटम्स बनाती हैं। लेकिन अगर किचन सही तरह से व्यवस्थित ना हो तो ऐसे में खाना बनाना यकीनन एक टफ टास्क हो जाता है। इतना ही नहीं, अव्यवस्थित किचन तनाव का कारण बनती है और इसके कारण खाने की कई आइटम्स यूं ही बेकार हो जाती हैं।
आपमें से कोई भी नहीं चाहेगा कि उसके पैसे व समय की बर्बादी हो। लेकिन अधिकतर महिलाओं की यह शिकायत होती है कि उनकी किचन बहुत अधिक छोटी है और इसलिए उन्हें फूड आइटम्स से लेकर किचन के बर्तन तक आर्गेनाइज करके रखने में समस्या होती है। हो सकता है कि आपकी भी यही समस्या हो। तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी छोटी सी किचन को अधिक आर्गेनाइज्ड बनाने में मदद करेंगे-
जरूरत से ज्यादा ना करें स्टोरेज
बहुत से घरों में महिलाएं राशन का सामान एक साथ लेकर आती हैं। यकीनन इससे बार-बार मार्केट जाने का झंझट खत्म हो जाता है। लेकिन अगर आपकी किचन छोटी है तो ऐसे में आप फूड स्टोरेज करें, लेकिन एक साथ बहुत सारा सामान ना लेकर आएं। दरअसल, जब आपके पास अतिरिक्त सामान होगा, तो उसे आर्गेनाइज करने के लिए कंटेनर और फिर कंटेनर को रखने के लिए स्पेस की जरूरत होगी। बेहतर होगा कि आप एक या दो महीने की जगह 15 दिन का राशन लेकर आएं।
पोर्टेबल स्टोरेज का लें सहारा
चूंकि आपकी किचन छोटी है, तो ऐसे में आपको आउट ऑफ द बॉक्स सोचने की आवश्यकता होती है। दरअसल, आपको अपने छोटे से स्पेस को ही मैक्सिमाइज करने की जरूरत होती है। ऐसे में आप व्हील टेबल का इस्तेमाल करें। इनमें आप डिफरेंट कैबिनेट बनवाकर उसे इस्तेमाल करें। इससे आप किचन को कम स्पेस में भी बेहद आसानी से डिक्लटर व आर्गेनाइज कर पाएंगी।(किचन आर्गेनाइज करने के आइडियाज)
इसे जरूर पढ़ें-इन चीजों की मदद से किचन वॉल का करें मेकओवर
वर्टिकल स्पेस को करें यूज
अमूमन महिलाएं किचन में अपना सामान किचन कैबिनेट या काउंटर टॉप पर रखती हैं। लेकिन इससे आप सीमित मात्रा में ही सामान को रख पाती हैं। साथ ही, काउंटरटॉप पर सामान रखने के कारण कुकिंग करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, अब आप वर्टिकल सोचें। किचन की वॉल से लेकर कैबिनेट शेल्फ के डोर पर एक अतिरिक्त स्पेस क्रिएट करें, जहां पर बेहद आसानी से सामान को रखा जा सके। जब आप वर्टिकल स्पेस को यूज करना शुरू कर देती हैं तो आपका किचन स्पेस डबल हो जाता है, जिसके बाद उसे आर्गेनाइज करने में समस्या नहीं होती है।
डिवाइडर्स का करें इस्तेमाल
यह किचन कैबिनेट को आर्गेनाइज करने और स्पेस को मैक्सिमाइज करने का एक अच्छा तरीका है। किचन कैबिनेट में अधिकतर लोग ऐसे ही सामान रख देते हैं। जिससे वह ना केवल बिखरी हुई नजर आती है, बल्कि इससे कैबिनेट का अधिकतर स्पेस भी यूं ही वेस्ट हो जाता है। ऐसे में आप कैबिनेट में डिवाइडर्स का इस्तेमाल करें। इससे किचन कैबिनेट में अधिकतर सामान को आर्गेनाइज्ड तरीके से रखना बेहद आसान हो जाएगा।
करें लेबलिंग
चाहे किचन छोटी हो या बड़ी, यह बेहद आवश्यक है कि आप हर चीज की लेबलिंग अवश्य करें। दरअसल, जब आप फूड आइटम्स की लेबलिंग करते हैं)किचन पैंट्री को आर्गेनाइज करे) तो उन्हें आर्गेनाइज करना अधिक आसान हो जाता है। साथ ही साथ, इससे किचन को डिक्लटर करना और कुकिंग करना भी अधिक ईजी हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-किचन का काम करने में होती है थकान तो ये 10 हैक्स दिलाएंगे आराम
तो अब आप कम स्पेस के कारण परेशान ना हो, बल्कि इन टिप्स को अपनाकर अपनी छोटी किचन को आसानी से व्यवस्थित बनाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों