आप भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म भारत जैसे देश में हुआ है। जहां अलग-अलग भाषाओं, धर्म, संस्कृति और रीति-रिवाज से जुड़ें लोग रहते हैं। यहां हर जाती के लोग मिलकर रहते हैं और एक दूसरे से भेद नहीं करते। भारत में लोग बिना किसी चिंता के देश के कोने-कोने में घूम सकते हैं। वह अपनी परेशानियों को सबके सामने उजागर कर सकते हैं और खुले में अपने हक ले लिए आवाज भी उठा सकते हैं। इसी खुशी हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस खास अवसर को लोग हर साल एक जश्न की तरह मनाते हैं।
15 अगस्त पर हर साल दिल्ली में परेड निकाली जाती है, जो हमारे देश की अलग-अलग संस्कृति और इतिहास के बारे में होती है। लेकिन अगर आप इस बार दिल्ली में इंडिया गेट की जगह कहीं और घूमने जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप 15 अगस्त के दिन घूमने जा सकते हैं।
राय पिथौरा
राय पिथौरा का निर्माण 12वीं शताब्दी हुआ था। माना जाता है कि तोमर वंश के राजपूतों को हराने के बाद शक्तिशाली शासक पृथ्वीराज चौहान ने इस इसका निर्माण करवाया था। यह शहर अब अस्तित्व में नहीं है, लेकिन आप राय पिथौरा किला देखने जा सकते हैं। यहां आपको पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति, अजीम खान का मकबरा और लालकोट का प्रवेश द्वार देखने को मिलेगा। 15 अगस्त पर अगर आप किसी ऐतिहासिक जगह पर घूमना जाना चाहते हैं, तो यह जगह आपको पसंद आएगी।
लाल किला
यह दिल्ली में घूमने लायक सबसे अच्छी जगह में से एक है। 15 अगस्त पर अगर आप इंडिया गेट नहीं जा रहे हैं, तो आपको लाल किला तो जरूर जाना चाहिए। मुगल काल में बना यह किला आज भी एक पर्यटक स्थल के रूप में जाना है। यहां केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने आता है। यह स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
पूरा किला लाल पत्थर से बना है इसलिए इसे लाल किला कहा जाता है। इसे कुल 254 एकड़ में बनाया गया है। अगर आप बच्चों के साथ किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां उन्हें मस्ती करने का मौका मिले, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली से जम्मू कश्मीर इस तरह प्लान करें, करीब 6 हजार में उठा सकते हैं घूमने का लुत्फ
कुतुब मीनार
कुतुब मीनार भी एक ऐतिहासिक इमारत है, इसका निर्माण 1199 और 1220 के बीच हुआ था। अब इसे विश्व धरोहर के रूप में मान्यता प्राप्त है। कुतुब मीनार पांच मंजिलों का है। पहली तीन मंजिल लाल पत्थर से बनाई गई हैं, जबकि बाकी दो अलग-अलग पत्थरों से बनाई गई हैं। कुतुबमीनार के आस-पास खुले पार्क हैं, जहां लोग घूमने के बाद आराम करते हैं। अगर आप 15 अगस्त पर बच्चों के साथ कहीं जाना चाहते हैं, तो आपको कुतुब मीनार घूमने जाना चाहिए।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों