छुट्टियों में हर कोई कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाता है। अपने गांव को छोड़ शहरों की तरफ नौकरी के लिए आए लोगों को जब भी मौका मिलता है, वह अपने गांव जाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश जा रहे हैं और आप बच्चों को किसी ऐसी जगह पर लेकर जाना चाहते हैं, जहां उन्हें खूब मस्ती करने का मौका मिले, तो बोटिंग वाली लोकेशन पर जाएं। यहां उन्हें बोटिंग करने का मौका मिले।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप बच्चों को बोटिंग करवा सकते हैं। बच्चों को पानी वाली जगहें पसंद होती है। इस गर्मी में पानी वाली जगह आपको ठंडक का अहसास देगी। इसलिए आप इन जगहों पर केवल बच्चे ही नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
View this post on Instagram
आगरा से लगभग 20 किमी और सिकंदरा से 12 किमी दूर यह जगह स्थित है। यह झील 7.13 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है और हरे-भरे जंगलों से घिरी हुई है। यह बच्चों के साथ बोटिंग करने के लिए बेस्ट जगह है। अगर आप बच्चों को साथ आगरा का ताजमहल देखने गए हैं, तो उन्हें यहां बोटिंग के लिए लेकर जा सकते हैं। यह एक मानव निर्मित झील है।
इसे भी पढ़ें- Uttar Pradesh में भी हैं कुछ ऐसी जगहें जो हिमाचल प्रदेश को देती हैं कड़ी टक्कर, पार्टनर के साथ बना लें घूमने का प्लान
कानपुर के बेनाझाबर क्षेत्र मोती झील स्थित है। यह झील बच्चों के साथ घूमने के लिए बेहद अच्छी जगह है। आप एक दिन के ट्रिप के लिए यहां आ सकते हैं। बच्चे यहां घंटे झील के किनारे स्थित पार्क में खेल सकते हैं। उत्तर प्रदेश में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश की इन शानदार जगहों पर करें मस्ती और धमाल
अगर आप किसी झील में नहीं बल्कि बड़े नाव में बैठना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। बोटिंग के लिए आप बच्चों को वाराणसी घाट ले जाएं।। घाटों के किनारे आपको एक साथ कई नाव नजर आएंगे। हर दिन यहां दर्शन के लिए आने वाले हजारों लोग नाव की सवारी करके जाते हैं।
यहां घाटों में आपको कई कुछ ऐसी जगहें जहां केवल स्नान और पूजा होती है। इसलिए आपको बोटिंग के लिए कुछ हिस्से ही मिलेंगे। नाव की सवारी करने का किराया 500 रुपये के अंदर है। इसलिए आपको यह ज्यादा महंगा नहीं पड़ेगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।