हिमाचल प्रदेश की सुंदरता हर किसी को मोहित कर लेती है। यह अपने खूबसूरत दृश्यों से लेकर प्राचीन मठों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कोने-कोने से टूरिस्ट यहां पर घूमने के लिए आते हैं। यहां पर स्थित स्पीति वैली का भी अपना एक अलग ही आकर्षण है।
हो सकता है कि आप स्पीति वैली घूमने के लिए गए हों या फिर जाने का मन बना रहे हों, लेकिन आपको उसके इतिहास और संस्कृति के बारे में भी पता होना चाहिए। स्पीति वैली के साथ भी कुछ ऐसा ही है। ठंड में घूमने के लिए स्पीति वैली एक बेहतरीन जगह है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको स्पीति वैली से जुड़े कुछ बेहतरीन फैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको भी जरूर जानना चाहिए-
जब बात स्पीति वैली के बारे में होती है तो इसका नाम ही लोगों को एक सोच में डाल देता है। स्पीति वैली में स्पीति का अर्थ है-मध्य भूमि। यानी तिब्बत और भारत के बीच की भूमि। स्पीति की सीमा पूर्व में तिब्बत से, उत्तर में लद्दाख से, दक्षिण में कुल्लू और लाहौल से और दक्षिणपूर्व में किन्नौर से लगती है।
इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Travel: क्या आप छत्तीसगढ़ के मिनी गोवा में घूमना पसंद करेंगे? यादगार रहेगा सफर
स्पीति वैली को कोल्ड डेसर्ट कहकर भी पुकारा जाता है। ऐसा इसकी ऊंचाई और भौगोलिक स्थिति के कारण है। स्पीति वैली समुद्र तल से लगभग 3,810 मीटर (12,500 फीट) की औसत ऊंचाई पर स्थित है। स्पीति वैली हिमालय और ट्रांस-हिमालय से घिरी हुई है। (बेताब घाटी)
इस वैली को अपने रिमोट और आइसोलेशन लोकेशन के लिए जाना जाता है। आमतौर पर, लोग यहां ठंड के दिनों में घूमना पसंद करते हैं। लेकिन भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों के महीनों के दौरान यह देश के बाकी हिस्सों से कटा रहता है। इस दौरान यहां पहुंचने का एकमात्र रास्ता कुंजुम दर्रा है।
अगर आप पेलियोन्टोलॉजिस्ट हैं तो ऐसे में आपके लिए स्पीति वैली किसी स्वर्ग से कम नहीं है। दरअसल, यहां पर समुद्री जीवन के लाखों वर्ष पुराने जीवाश्म खोजे गए हैं। यह क्षेत्र के प्रीहिस्टॉरिक के अतीत की झलक पेश करता है। जिओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और जिओलॉजिकल सोसाइटी ऑफ अमेरिका स्पीति को दुनिया के सबसे अधिक फॉसिल रिच एरिया में से एक मानते हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत के इन बीचेस में तैरना हो सकता है बेहद खतरनाक
स्पीति वैली का चिचम ब्रिज एशिया के सबसे ऊंचे सस्पेंशन ब्रिज में गिना जाता है। यह दो दूरदराज के गांवों को जोड़ता है। जब आप यहां पर हैं और इस पुल पर चलते हैं तो आपको एक अलग ही रोमांच का अहसास होता है। स्पीति वैली आने वाला हर पर्यटक इस ब्रिज पर एक बार तो जरूर जाता है।
स्पीति वैली एडवेंचर लवर के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। स्पीति वैली तक पहुंचना ही अपने आप में एक एडवेंचर है। घाटी की ओर जाने वाली ख़तरनाक सड़कें आपकी सांसों को रोक देती है। इनसे होकर गुजरना हर किसी के बस की बात नहीं हैं। यहां कुंजुम ला जैसे ऊंचे पर्वत दर्रे पर जाना हर एडवेंचर लवर के सपने के सच होने जैसा है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।