herzindagi
most popular recipes

Popular Recipes 2022: HZ पर इस साल इन रेसिपीज का रहा बोलबाला, आपने ट्राई की क्या?

चलिए आज बात करते हैं उन पॉपुलर रेसिपीज के बारे में जिन्हें आपने खूब सराहा। इन रेसिपीज को एक बार फिर ट्राई कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-12-01, 12:55 IST

साल खत्म होने को है और ऐसे में हम सभी पूरे साल को एनालाइज करेंगे। पूरे साल हमने क्या किया इस पर चर्चा होगी और अगले साल की भी लिस्ट तय हो जाएगी। इसी तरह कुछ ऐसी रेसिपीज होगी जो आपको बहुत पसंद आई होंगी। हमारे प्लेटफॉर्म पर हमने कोशिश की कुछ ऐसी शानदार रेसिपीज आपके लिए लाने की जो आपके परिवार को भी पसंद आए। ऐसा हुआ भी! आपने हमारे कई लेखों को सराहा और फूड कैटेगरी को बहुत प्यार दिया। हम इस कैटेगरी में आपके लिए बहुत सारी ऐसी रेसिपीज लेकर आए जो झटपट बनाई जा सकती हैं।

साल के खत्म होने से पहले हम एक बार फिर आपको उन रेसिपीज के बारे में बताएंगे। अगर आपने यह रेसिपीज नहीं देखी या आपस यह मिस हो गई हैं तो साथ में लगे लिंक को क्लिक करके आप इसे पढ़ सकती हैं।

आइए फिर बिना देर किए जानें ऐसी कुछ रोचक रेसिपीज के बारे में जो हमारे पेज पर आपको सबसे ज्यादा पसंद आई हैं।

रेसिपीज 2022 (Popular Recipes 2022)

1. चने की चाट की रेसिपी

black chana chaat recipe on hz

काले चने की दाल को उबालकर उसकी चाट तो हम सभी खाते हैं। उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक, नींबू डालकर उसे चटपटा बनाकर आप भी स्नैक के रूप में उसे खाती होंगी। हालांकि हमने इसमें एक ट्विस्ट दिया था। इस चाट को चूंकि हमने सावन स्पेशल में बनाया था तो इसे आपको बिना प्याज के बनाने का तरीका बताया था। हमारी इस सिंपल सी रेसिपी को आप सबने बहुत पसंद किया था। जो लोग इस रेसिपी को तब नहीं पढ़ पाएं वो इस लिंक Sawan Special: बिना प्याज के घर पर बनाएं काले चने की चटपटी चाट, जानें रेसिपीको क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

2. मूंग दाल चिप्स

मूंग दाल की नमकीन चाय के साथ कितनी अच्छी लगती है। सोचिए इसके चिप्स भी कितने मजेदार होंगे। दाल के चिप्स तो हर घर में बनते हैं, इसलिए हमने इस बार मूंग दाल के चिप्स की रेसिपी बताई थी। इसे बनाना बहुत आसान है और सिर्फ 20-25 मिनट में आप इसे तैयार कर सकती हैं। यह रेसिपी कार्ड आपको बड़ा पसंद आया था। आप इस रेसिपी को अगर भूल गए हैं तो एक बार यहां पढ़ लें घर पर आसानी से बनाएं मूंग दाल चिप्स, जानें रेसिपी

3. किचन किंग मसाला रेसिपी

kitchen king masala recipe on hz

यह एक ऐसा मसाला है जो लगभग हर सब्जी या दाल में डाला जाता है। यह स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। मगर इसे बाजार से लेकर क्यों आना जब आप यह मसाला घर पर ही बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ साबूत मसालों की जरूरत होगी और फिर देखिए फ्रेश मसाला कैसे तैयार होगा! मैंने इस आर्टिकल में आपको सिर्फ रेसिपी ही नहीं, बल्कि इस मसाले के बारे में विस्तार से बताया था। आप इसे एक बार फिर पढ़ सकती हैं। ज्यादा पढ़ने के लिए घर पर ऐसे बनाएं किचन किंग मसाला, हर सब्जी के स्वाद को करेगा दोगुना दिए गए लिंक को क्लिक करें।

4. पुदीने और नींबू का शरबत

गर्मियों में पुदीना और नींबू से अच्छा क्या हो सकता है? यह आपके शरीर को ठंडा पहुंचाने के साथ तरोताजा भी रखता है। शरीर को हाइड्रेट करने के लिए यह ड्रिंक घर में बनाया जा सकता है। 10 मिनट में इसे बनाने का तरीका आपको हमारे लेख में मिलेगा। अगर आपने इसे नहीं पढ़ा तो यहां पर क्लिक करके इसे पढ़ सकते हैं- गर्मियों में झटपट बनाएं पुदीने और नींबू का शरबत, सभी को आएगा पसंद

5. दाल मोठ चाट रेसिपी

dal moth chat

दाल मोठ की चाट न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि हेल्दी भी है। इसे आप स्नैक्स में बनाकर अपने बच्चों को भी खिला सकती हैं। इस नमकीन की रेसिपी को शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। शाम की गर्मागर्म चाय के साथ इस चाट का मजा ही कुछ और होगा। आप इसे सर्दियों में भी बना सकती हैं। अगर आप इसे बनाना चाहती हैं तो इस लिंक को क्लिक करके आर्टिकल पढ़ सकती हैं- चटपटी और हेल्‍दी दाल मोठ चाट घर पर 10 मिनट में बनाएं, जानें रेसिपी

6. साबूदाने की टिक्की

sabudana tikki recipe on hz

चाट टिक्की तो हमें पसंद होती ही है। यह एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसके लिए कोई मना नहीं करेगा। मगर सोचिए कि अगर आपका व्रत हो और आपका टिक्की खाने का मन कर जाए तो क्या करेंगी? ऐसे में साबूदाने की टिक्की बनाई जाती है। आप भी घर पर साबूदाना और आलू से टिक्की बना सकती हैं। यह स्वादिष्ट भी लगेगी और हेल्थ भी एकदम सही रहेगी। क्या आपने हमारी यह रेसिपी पढ़ी थी? अगर नहीं तो यहां पढ़ लें- घर पर मिनटों में बनाएं साबूदाना की टिक्की, जानिए आसान रेसिपी

इसके अलावा ऐसा बहुत सी रेसिपीज हमने अपनी वेबसाइट पर शेयर की थी, जिसे आप लोगों ने बहुत पसंद किया था। आपको हमारी कौन-सी रेसिपी पसंद आई वो हमें कमेंट कर जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। इसी तरह आगे भी रोचक रेसिपीज जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik, Google Searches & Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।