herzindagi
hutaib village YEMEN

ऐसा गांव जहां कभी नहीं हुई बारिश, लेकिन आप हर दिन बादलों को छू सकते हैं

इस बात को तो आप भी मानते होंगे कि ऐसे कई देश हैं, जहां किसी क्षेत्र में कम बारिश होती है, तो किसी क्षेत्र में महीनों तक बारिश ही होती रहती है। प्रत्येक स्थान की मौसम की स्थिति अलग-अलग होती है।   
Editorial
Updated:- 2023-12-05, 16:17 IST

क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप जहां रह रहे हैं, वहीं कभी बारिश ना हो तो क्या होगा। क्या आप बिना बारिश के खुश रह पाएंगे। यह तो सच है कि इस पृथ्वी पर प्रत्येक स्थान पर अलग-अलग जलवायु पाई जाती है। लेकिन बिन बारिश के जीवन शायद हम कभी सोच भी नहीं सकते। लेकिन दुनिया में एक ऐसा गांव है, जहां कभी बारिश नहीं हुई। 

यह सुनकर काफी अजीब लगता है कि इस गांव में आज कभी बारिश ही नहीं हुई, तो यहां जीवन कैसे संभव है। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है, आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस गांव के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

इस गांव में नहीं हुई कभी बारिश 

No rain village

यमन की राजधानी सना के पश्चिमी दिशा में अल-हुतैब नाम का एक गांव है। कई रिपोर्टस के अनुसार पता चला है कि यह गांव जमीन की सतह से करीब 3200 किमी ऊपर स्थित है। इस गांव की खास बात यह है कि यहां सर्दियों के मौसम में बहुत ज्यादा ठंड रहती है, लेकिन गर्मियों में भी हाल कुछ ऐसा ही रहता है। ( इन विचित्र गांवों के बारे में पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप)

चाहे ठंड हो या गर्मी गाव के लोग सूरज की वजह परेशान रहते हैं। दरअसल, सूरज चाहे किसी भी मौसम में निकले, लेकिन इसके उगने के बाद यहां रहने वाले लोगों के हाल बेहाल हो जाता है। क्योंकि यह जमीन की सतह से 3200 किमी ऊपर है, इसलिए गांव पर सूरज की रोशनी काफी तेज पड़ती है। 

इसे भी पढ़ें- भारत का ऐसा अनोखा गांव, जहां रहता है बस एक परिवार, जानें

 

 

बारिश क्यों नहीं होती यहां

where it never rains

बारिश ना होने का कारण यहां के बादल है। यह तो आप सभी जानते हैं कि बादलों की वजह से ही बारिश होती है। बादल तो यहां भी है, लेकिन गांव के लोग बस बादलों को देख सकते हैं। (गुजरात में बसे अफ्रीकी गांव के बारे में जानें)

दरअसल, गांव बादलों से भी ऊपर स्थित है, बादल नीचे रहने की वजह से बारिश नीचे के क्षेत्रों तक जाती है, लेकिन ये गांव बारशि से वंचित रह जाता है। वर्षा पृथ्वी पर गिरती है और ऊपर से लोगों को कभी बारिश का सामना नहीं करना पड़ता।

इसे भी पढ़ें-  क्यों इतना प्रचलित है भंगी दरवाजा, जाने इससे जुड़े कुछ मिथक और इतिहास


गांव पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण

village mountains yemen

बारिश नहीं होने के बाद भी ये गांव  पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी ऊंचाई से जो शानदार नजारा आपको देखने को मिलेगा, वो आप कभी नहीं भूला सकते।

साथ ही, आपको बादल भी बिल्कुल अपने हाथों के सामने नजर आएंगे। आपको ऐसा लगेगा जैसा आप इसे छू सकते हैं। यहां रहने वाले लोगों को जब बारिश का मजा उठाना होता है, तो वह गांव से थोड़ा नीचे की तरफ उतर आते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।