herzindagi
Whats the best way to stabilize whipped cream

व्हिप्ड क्रीम हो जाती है पानी-पानी, तो ऐसे करें लंबे समय तक स्टोर

क्या आपकी व्हिप क्रीम भी एकदम फ्लैट हो जाती है? उसे लंबे समय तक स्टोर कर पाना अगर आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है, तो हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। इसे पढ़कर आप भी व्हिप क्रीम को स्टोर करने के टिप्स जान सकेंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-17, 18:45 IST

व्हिप क्रीम को डेजर्ट से लेकर ड्रिंक्स तक में शामिल किया जाता है। फ्रेश व्हिप क्रीम मुंह में मक्खन की तरह घुल जाती है। मगर इसकी शेल्फ लाइफ बहुत ज्यादा कम होती है। आपने भी नोटिस किया होगा कि इसे बनाने के कुछ देर बाद ही यह फ्लैट हो जाती है। अगर एक-दो दिन से ज्यादा समय तक आप इसे फ्रिज में रख दें, तो यह पान-पानी हो जाती है। इसे स्टोर करने में कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

अगर आप भी व्हिप क्रीम को बनाकर लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ आसान ट्रिक्स लेकर आए हैं। ये ट्रिक्स आपके बहुत ज्यादा काम आएंगे। 

1. क्रीम को जिलेटिन से करें स्टेबलाइज 

use gelatin to stabilize cream

व्हिप क्रीम को स्टेबल करने के लिए जिलेटिन आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए बिना फ्लेवर वाला जिलेटिन लीजिए और उसमें ठंडे पानी में डालकर बैठने दें। इसे माइक्रोवेव में या स्टोव पर धीरे-धीरे गर्म करके पूरी तरह पिघलने तक घोलें। इसे थोड़ा ठंडा होने दें। क्रीम, चीनी और वनिला को तब तक फेंटें जब तक यह गाढ़ा न होने लगे। इसके बाद, इसमें जिलेटिन को धीरे-धीरे मिलाते हुए तब तक फेंटते रहें जब तक कि स्टेबल न होने लगे। इस तरह से इसे लंबे समय तक स्टोर कर सकेंगे।

2. कॉर्नस्टार्च से करें इसे स्टेबल

क्रीम, चीनी, कॉर्नस्टार्च और वनिला को एक साथ अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद, सभी चीजों को तब तक फेंटें जब तक कि यह गाढ़ी न हो जाए। कॉर्नस्टार्च गाढ़ा करने वाले एजेंट के रूप में काम करता है, जिससे व्हिप्ड क्रीम को अपना आकार बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: व्हिस्क के बिना ही इस तरीके से तैयार करें व्हीप्ड क्रीम

3. पाउडर चीनी का करें उपयोग

एक कप हैवी क्रीम में, 2-3 बड़े चम्मच पाउडर चीनी और वनिला एक्स्ट्रैक्ट डालकर मिक्स करें। क्रीम को पाउडर चीनी और वनिला के साथ तब तक फेंटना है, जब तक कि यह गाढ़ा और स्टिफ न हो जाए। पाउडर वाली चीनी भी कॉर्नस्टार्च की तरह क्रीम को स्टेबल करने में मदद करता है। इससे आप क्रीम को लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं।

4. इंस्टेंट पुडिंग मिक्स डालें

instant pudding mix for whipping cream

1 कप हैवी क्रीम को 2 बड़े चम्मच इंस्टेंट वेनिला पुडिंग मिक्स के साथ तब तक फेंटें जब तक कि वो स्टिफ न होने लगे। पुडिंग मिक्स क्रीम को इकट्ठा करने का काम करता है, जिससे यह स्टेबलाइज होती है और फ्लैट नहीं होती।

5. क्रीम चीज का इस्तेमाल करें

क्रीम और चीज और हैवी चीज को मिलाकर आपको एक स्वादिष्ट प्रोडक्ट मिलेगा। मगर इसके साथ ही क्रीम चीज, हैवी क्रीम को अच्छी तरह से स्टिफ करने में मदद करता है।  क्रीम चीज हैवी क्रीम को स्टेबल करने के साथ ही भरपूर स्वाद भी प्रदान करती है।

6. अगर-अगर का उपयोग करें

अगर आप एक वेजिटेरियन है, तो आप जिलेटिन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसकी जगह आप अगर-अगर का उपयोग कर सकते है। यह बिल्कुल जिलेटिन की तरह काम करता है। आप 1/2 छोटा चम्मच अगर-अगर पाउडर को 2 बड़े चम्मच गर्म पानी में घोलें। थोड़ा ठंडा करें और धीरे-धीरे 1 कप हैवी क्रीम में मिलाएं और इसे स्टिफ होने तक फेंट लें। इसके बाद, आप इसे 4-5 दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं।

7. व्हिप क्रीम को फेंटने वाले टूल्स और सामग्री को ठंडा करें

ठंडे टूल्स और सामग्री का उपयोग करने से क्रीम को अधिक तेजी से फेंटने और उसके आकार को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। आप क्रीम को फेंटने से पहले अपने मिक्सिंग बाउल और व्हिस्क या बीटर को कम से कम 15 मिनट के लिए रेफ्रिजरेटर या फ़्रीजर में रखें। यह सुनिश्चित करें कि क्रीम को फेंटने से पहले अच्छी तरह से ठंडा किया गया हो। इसके बाद आप गाढ़ी क्रीम को बना सकें।

इसे भी पढ़ें: हैवी, व्हिपिंग और लाइट क्रीम में क्या है अंतर?

8.  ज्यादा फेंटने से बचें

how to whip cream to make it last longer

क्रीम को ज्यादा फेंटने से यह अलग हो सकती है और इसकी बनावट खराब हो सकती है, इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें। क्रीम को तब तक फेंटें जब तक कि यह स्टिफ न हो जाए,जैसे ही आपको यह गाढ़ी होती दिखे, तब रुक जाएं। ज्यादा फेंटने से क्रीम मक्खन में बदल सकती है।

9. जरूरत के हिसाब से फिर से फेंटें

अब क्रीम को बहुत ज्यादा देर तक हीं फेंटना है, लेकिन अगर आपको लगे कि इसे फिर भी जरूरत है, तो जरूरत के अनुसार क्रीम फेंट लें। इसकी बनावट को सुधारने के लिए भी आप फेंट सकते हैं। क्रीम को हाथ से धीरे से फिर से फेंटने के लिए व्हिस्क का इस्तेमाल करें। इससे क्रीम को ज्यादा फेंटे बिना ही इसकी मुलायम बनावट को फिर से ठीक करने में मदद मिल सकती है।

फ्रेश व्हिप क्रीम आप 5-6 दिन तक रेफ्रिजरेट कर सकते हैं। इससे ज्यादा समय तक क्रीम रखने से वह खराब हो सकती है। आप जब इसे उपयोग करें, तभी फ्रिज से निकालकर इसे तुरंत अपने डेजर्ट को गार्निश कर सकते हैं। 

 

हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।