हम सभी अपनी किचन में कभी ना कभी व्हीप्ड क्रीम का इस्तेमाल करते ही हैं। सिर्फ केक ही नहीं, बल्कि आइसक्रीम, कोल्ड कॉफी और कपकेक आदि कई आइटम्स को और भी अधिक डिलिशियस बनाने के लिए व्हीप्ड क्रीम को यूज किया जाता है। व्हीप्ड क्रीम को जब घर पर तैयार किया जाता है, तो इसके लिए व्हिस्क, बीटर या हैंड ब्लेंडर की मदद ली जाती है।
हो सकता है कि आपके घर में व्हिस्क या हैंड ब्लेंडर ना हो, लेकिन इसका अर्थ यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप घर पर व्हीप्ड क्रीम तैयार नहीं कर सकतीं। इसके बिना भी व्हीप्ड क्रीम को बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको बस एक आसान हैक अपनाने की जरूरत है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको व्हिस्क के बिना ही व्हीप्ड क्रीम बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-
इसे जरूर पढ़ें- भारत में खाई जाती हैं ये अजीबो-गरीब आइसक्रीम्स
मेसन जार की मदद से बेहद आसानी से व्हीप्ड क्रीम तैयार की जा सकती है। इसके लिए आपको एक कप हैवी क्रीम, 1-2 टेबल स्पून चीनी, एक चम्मच वेनिला एसेंस और एक मेसन जार की जरूरत होगी। आप मेसन जार को बंद करें और हैवी क्रीम व जार को लगभग 10 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें। अब आप मेसन जार में क्रीम, चीनी और वेनिला एसेंस (क्या आप जानते हैं कैसे बनता है वनीला एसेंस?) डालकर कसकर बंद कर दें। अब आप मेसन जार को लगातार शेक करते रहें। करीबन 5-10 मिनट तक ऐसा ही करते रहें।
जब आप हैवी क्रीम से व्हीप्ड क्रीम तैयार करती हैं तो इसमें आपको करीबन 10 मिनट का समय लग सकता है। इस दौरान जब आप उसे लगातार हिलाती हैं तो उसकी आवाज पर ध्यान दें। शुरुआत में यह अधिक हैवी महसूस होगी। जब यह क्रीम व्हीप्ड क्रीम में बदल जाएगी तो इसकी आवाज बदल जाएगी। अब मेसन जार की लिड को खोलें और व्हीप्ड क्रीम को चेक करें। इसे चेक करने के लिए चम्मच कर इस्तेमाल करें। क्रीम नरम नजर आएगी लेकिन यह चम्मच से गिरेगी नहीं।
इसे जरूर पढ़ें- बाजार जैसी Creamy Cheese घर पर झटपट करें तैयार, शेफ पंकज भदौरिया से जानें
इस क्रीम को आप कई अलग-अलग रेसिपीज में इस्तेमाल कर सकती हैं। जरूरी नहीं है कि आप इसे इस्तेमाल करने के लिए पाइपिंग बैग का ही इस्तेमाल करें। बस चम्मच की मदद से इसे निकालें और अपनी डिश पर इसे डालें। आप व्हीप्ड क्रीम पर स्प्रकल्स, चॉकलेट चिप्स या कोको पाउडर (कोको बटर के हेल्थ बेनिफिट्स ) डालकर अपनी डिश को और भी अधिक डिलिशियस बना सकती हैं।
तो अब आप भी इस आसान ट्रिक को अपनाएं और व्हिस्क के बिना ही व्हीप्ड क्रीम को तैयार करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।