आइसक्रीम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। चाहे बच्चा हो या बड़ा, हर किसी को आइसक्रीम खाना बेहद पसंद होता है। इतना ही नहीं, हर किसी का पसंदीदा फ्लेवर भी अलग होता है। किसी को वनिला फ्लेवर अच्छा लगता है, तो कोई मैंगो फ्लेवर आइसक्रीम खाता है। अमूमन मार्केट में चॉकलेट से लेकर स्ट्रॉबेरी तक कुछ खास तरह की आइसक्रीम की डिमांड बहुत अधिक रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश में कुछ ऐसी भी आइसक्रीम मिलती हैं, जिनके बारे में आपने शायद ही सुना हो।
जी हां, अगर कोई आपसे पानी पुरी की आइसक्रीम खाने के लिए कहे या फिर इमली की आइसक्रीम को अपना पसंदीदा फ्लेवर कहे तो शायद आपको सुनकर हैरानी हो। लेकिन यह सच है कि भारत में लोग इस तरह की आइसक्रीम खाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबो-गरीब आइसक्रीम के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लें-
अगर आप पानी पुरी लवर हैं तो आपको यकीनन आइसक्रीम का यह फ्लेवर भी बेहद पसंद आएगा। यह आइसक्रीम आपको देश की राजधानी दिल्ली में ही चखने को मिल जाएगी। दरअसल, अप्सरा आइसक्रीम आउटलेट पर उपलब्ध पानी पुरी पटाका आइसक्रीम उनकी बेस्ट सेलर आइसक्रीम है। इसमें आइसक्रीम के लिए चटपटा शर्बत बनाने के लिए प्रसिद्ध बॉम्बे पानी पुरी 10 विभिन्न मसालों का मिश्रण तैयार किया जाता है। जिसे बाद में पिसी हुई पूरियों के साथ सर्व किया जाता है। इस आइसक्रीम की एक खासियत यह है कि अगर आप वेगन डाइट पर हैं तो भी आप इस आइसक्रीम का आनंद ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-गर्मी के मौसम में बनाएं रिफ्रेशिंग खस आइसक्रीम सोडा ड्रिंक, ट्राई करें आसान रेसिपी
आपने अब तक चाय को गरमा-गरम पिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी मसाला चाय आइसक्रीम खाई है। अगर नहीं तो आपको एक बार मसाला चाय आइसक्रीम को अवश्य टेस्ट करना चाहिए। ब्लैक टी, अदरक, इलायची, लौंग और चीनी से बनी इस समृद्ध और मलाईदार आइसक्रीम आपको एक ऐसा टेस्ट प्रदान करेगी, जो आपने पहले ही शायद चखा हो।
इमली का खट्टा स्वाद तो हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब बात आइसक्रीम की होती है तो हम सभी स्वीट एक मीठे स्वाद की ही कल्पना कर सकते हैं। पर जरा सोचिए कि अगर आइसक्रीम में इमली के टेस्ट का तड़का भी शामिल हो तो कैसा रहे। अगर आप इस टैमरिंड ट्विस्ट आइसक्रीम को खाना चाहते हैं तो आप अप्सरा आइसक्रीम आउटलेट पर विजिट कर सकती हैं। यह उनकी वेगन आइसक्रीम है, जिसकी जब आप बाइट लेते हैं तो आपको इमली का खट्टे व तीखे रस का तीखा स्वाद आता है। यकीनन इस आइसक्रीम के बारे में सुनकर आपके मुंह में भी पानी आ गया होगा।(घर पर बनाएं कच्चे आम की टेस्टी आइसक्रीम)
इसे भी पढ़ें-घर पर बनानी है बाज़ार जैसी आइसक्रीम तो ये 3 टिप्स हमेशा रखें याद
चंदन की आइसक्रीम सुनकर शायद आप सिर चकरा जाए, लेकिन यह अद्भुत आइसक्रीम मुंबई के अंधेरी में पबराईज फ्रेश एंड नेचरल में मिलती है। यह एक आइसक्रीम जॉइंट है जो सुपर यूनिक फ्लेवर और बेहतरीन सर्विस का दावा करता है। बता दें कि यहां पर 32 फ्लेवर की अद्भुत आइसक्रीम मिलती हैं। यहां पर आप चंदन के अलावा लेमनग्रास और रोज़ आइसक्रीम आदि का भी आनंद उठा सकते हैं। तो अब चंदन की अगरबत्ती, तेल, क्रीम और साबुन के बाद चंदन की आइसक्रीम को भी एक बार चखकर अवश्य देखें।
तो अब आप इनमें से किस आइसक्रीम को खाना पसंद करेंगे? अपनी राय हमारे साथ फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।