बेकिंग करने वाले लोग क्रीम का बहुत ज्यादा उपयोग करते हैं। क्या ऐसा कभी हुआ है कि आप सुपरमार्केट में क्रीम लेने के लिए गए हैं, लेकिन डिसाइड न कर पाएं कि कौन-सी क्रीम लेनी चाहिए? तीन तरह की क्रीम मार्केट में उपलब्ध होती है। हैवी, व्हिपिंग और लाइट क्रीम, अब इनमें से क्या लेना चाहिए और क्या नहीं, यह सोचने वाली बात है?
क्या इन तीन तरह की क्रीम में कोई अंतर है? क्या इससे कोई फर्क पड़ता है? आपको बता दें कि हैवी क्रीम और व्हिपिंग क्रीम के बीच अंतर है, लेकिन बहुत कम। वहीं, हैवी क्रीम और लाइट क्रीम में कम फैट का अंतर होता है। लाइट क्रीम में कम से कम 18% मिल्कफैट होना चाहिए, लेकिन इसका मिल्कफैट 30% से अधिक नहीं हो सकता। इसी तरह इन तीनों के बीच छोटा ही सही, लेकिन अंतर होता है। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको इन तीन लाइट क्रीम के बारे में बताएं।
दरअसल, यूएस के फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने हर तरह की क्रीम के लिए एक अलग और खास स्टैंडर्ड्स सेट किया है। इन तीनों क्रीम में बेसिक अंतर इनके फैट कॉन्टेंट में होता है।
फैट जितना ज्यादा होगा, क्रीम उतनी ही गाढ़ी होती है और इसे फेंटना उतना ही आसान होगा। इसके साथ ही, हाई फैट वाली क्रीम गर्म करते हुए फटती नहीं है। यही कारण है कि इस क्रीम को सूप और सॉस में डाला जाता है। अगर आप किसी कारण से हाई फैट वाली क्रीम से बचने की कोशिश कर रहे हैं, तो लाइट क्रीम लेने से पहले उसका सब्सटीट्यूट चुनने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें: व्हिस्क के बिना ही इस तरीके से तैयार करें व्हीप्ड क्रीम
हैवी क्रीम को हैवी व्हिपिंग क्रीम भी कहा जाता है। इसमें फैट का कॉन्टेंट काफी हाई होता है। जैसा कि हमने बताया हैवी क्रीम में 38 पर्सेंट फैट होता है। हैवी क्रीम का टेक्सचर गाढ़ा और मखमली होता है। इसमें फैट ज्यादा होने के कारण स्वाद भी अच्छा होता है। यह आमतौर पर हल्के पीले रंग में होती है।
पाई या आइसक्रीम संडे पर क्रीम को व्हिप कर रहे हैं, तो हैवी क्रीम और व्हिपिंग क्रीम दोनों का उपयोग किया जा सकता है। अगर आप किसी प्रकार की खास टॉपिंग तैयार कर रहे हैं, तो हैवी क्रीम का उपयोग करना चाहिए। इसमें फैट ज्यादा होने का मतलब है कि यह अच्छी तरह से व्हिप्ड होगा। ढंग से डेजर्ट पर स्टेबल रहेगा। आप इसे सूप और किसी भी तरह के सॉस को बनाने में मदद ले सकते हैं।
व्हिप क्रीम को तैयार करने के लिए मेन इंग्रीडिएंट हैवी क्रीम का उपयोग होता है। इसमें मिल्क फैट 36-40 प्रतिशत ही होता है। क्रीम को काफी देर फेंटकर हल्का टेक्सचर मिलता है। लोग इसमें अपनी पसंद के अनुसार चीनी भी मिलाते हैं। फेंटने के कारण इसका लाइट और फ्लफी टेक्सचर आइवरी-सा होने लगता है। व्हिप क्रीम को रेफ्रिजरेटर में भी स्टोर करना चाहिए और इसे ज्यादा समय तक स्टोर करने से इसका टेक्सचर खराब हो सकता है।
व्हीप्ड क्रीम का उपयोग आमतौर पर डेजर्ट्स में टॉपिंग के रूप में किया जाता है, जिसमें पाई, केक, फ्रूट सलाद, आइसक्रीम संडे, कॉफी और हॉट चॉकलेट जैसे ड्रिंक्स भी शामिल हैं। व्हिप्ड क्रीम का उपयोग केक, कपकेक और पेस्ट्री के लिए फ्रॉस्टिंग या फिलिंग के रूप में किया जा सकता है। केक पर लेयर के रूप में एक मालईदार परत लगाई जाती है। इसे ताजे फलों के लिए डिप के रूप में भी परोसा जा सकता है या ट्राइफल्स में एक मेन इंग्रीडिएंट के रूप में उपयोग होता है।
लाइट क्रीम को कॉफी और टेबल क्रीम भी कहा जाता है। इसमें हैवी क्रीम की तुलना में फैट बहुत कम होता है। आपको बता दें कि इसमें लगभग 18-30% मिल्क फैट होता है। इसमें पानी ज्यादा होता है और प्रोटीन, लैक्टोज और अन्य मिल्क सॉलिड्स कम होता है। लाइट क्रीम कम ग्रीसी होती है लेकिन फिर भी दूध की तुलना में अधिक गाढ़ी और मलाईदार होती है। इसका टेक्सचर स्मूथ होता है। यह हैवी क्रीम की तरह ऑफ-व्हाइट रंग की होती है।
अन्य प्रोडक्ट्स की तरह, इसे फ्रेश रखने के लिए इसे रेफ्रिजरेटर में ही स्टोर करना चाहिए। अगर इसे रूम टेंपरेचर पर छोड़ दिया जाए तो यह जल्दी खराब हो सकती है। अगर आपके पास कभी लाइट क्रीम खत्म हो जाए, तो आप हाफ-हाफ क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें हाफ दूध और हाफ क्रीम होती है।
इसे भी पढ़ें: घर पर आसानी से इस तरह बनाएं व्हिप्ड क्रीम
लाइट क्रीम का उपयोग अक्सर कॉफी और चाय में लाइटनिंग एजेंट के रूप में किया जाता है, जो स्वाद को बदले बिना मालईदार लगता है। इसके अलावा इसे सॉस, सूप, कस्टर्ड और डेजर्ट में भी डाला जाता है। लाइट क्रीम का उपयोग खाना पकाने और बेकिंग में किया जाता है। इसे कई चीजों नें व्हिप करके इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसमें फैट कम होता है, इसलिए यह स्टेबल नहीं रह पाती। आप पनीर मखनी, शाही पनीर, मटर मलाई मशरूम या अन्य मखनी ग्रेवी में भी इस मलाई का उपयोग कर सकते हैं।
खाना बनाते वक्त यदि आप इस क्रीम का उपयोग कर रहे हैं, तो इसे फटने से बचाने के लिए लगातार हिलाते रहें। वहीं, अगर आपके पास लाइट क्रीम नहीं है, तो आप हैवी क्रीम में थोड़ा-सा पानी डालकर उसे लाइट कर सकते हैं।
कैसा लगा आपको तीन तरह की क्रीम के बारे में जानकर? अगली बार क्रीम चुनने में कंफ्यूजन हो, तो बस उसका फैट कॉन्टेंट देख लीजिए। आपकी परेशानी हल हो जाएगी।
हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर यह लेख आपको पसंद आया, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।