
Kitchen Hacks: अक्सर हम बच्चों के लंच बॉक्स के लिए या ऑफिस ले जाने के लिए फल काटकर रखते हैं, लेकिन कुछ ही देर में उनका रंग काला पड़ने लगता है। अब ऐसे में ये न केवल वे दिखने में खराब लगते हैं बल्कि उनका स्वाद भी बदल जाता है। लोग इस डर से फल काटने के बजाय उसे वैसे ही रख लेते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कुछ आसान किचन हैक्स अपनाकर इस समस्या से छुट्टी पा सकती हैं।
आज के इस लेख में हम आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे डालकर अगर आप फ्रूट धुलती हैं, तो काटने के बाद भी ये घंटों तक फ्रेश बने रहेंगे।

फल अगर काटने के बाद काले हो जाते हैं, तो आप नमक वाला पानी में इसे धोएं। यह तरीका फलों को काला होने से बचाने में कमाल दिखा सकता है।
इसे भी पढ़ें- अब कटहल काटने के बाद हाथ और चाकू पर नहीं होगी चिपचिपाहट? फॉलो करें ये स्मार्ट हैक्स

फलों को काला होने से बचाने का सबसे पुराना और तरीका है नींबू का रस। आप जब फल काटें, तो एक कटोरे पानी में आधा नींबू निचोड़ें और कटे हुए टुकड़ों को उसमें 1-2 मिनट के लिए डुबोकर छोड़ दें।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: मिर्च काटते समय अब हाथों में नहीं होगी जलन, बस अपनाएं ये सिंपल तरीके
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।