
कटहल की सब्जी और अचार खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। कटहल में कई प्रकार के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। ऐसे में इसके सेवन सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। अक्सर लोग सब्जी खाना तो बहुत पसंद करते हैं, लेकिन जब बात इसे काटने को लेकर आती हैं तो यह काफी मुश्किल भरा काम होता है। हालांकि कटहल की सब्जी बनाने में भी काफी मेहनत लगती है। अधिकतर लोग कटहल काटने की वजह से इसे लेकर नहीं आते हैं। आपने अक्सर लोगों को कहते भी सुना होगा कटहल काटने के बाद उनके हाथों और चाकू में चिपचिपाहट होने लगती है।
इसके अलावा कुछ लोगों को हाथों में खुजली भी होती है और काटते वक्त इसका रेशा और लिसलिसा पदार्थ हमारे हाथों और चाकू पर चिपक जाता है। जिसकी वजह से हाथों में फिसलन भी होने लगती है। अगर आपके साथ भी किचन में कटहल को काटने के दौरान ऐसी समस्या होती है तो आज हम आपको कुछ आसान हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनको फॉलो करके आपको कटहल को बिना किसी झंझट के आसानी से काट लेंगी। आइए जानें क्या हैं वो तरीके।
आप जब भी कटहल काटें तो उससे पहले अपने हाथों और चाकू पर थोड़ा सरसों का तेल लगा लें। ऐसा करने से आपके हाथों में न तो खुजली होगी और न ही चिपचिपापन लगेगा। ऐसे में आप कटहल को बिना दिक्कत के आसानी से काट लेंगी।

कटहल काटने पर यदि आपको हाथों पर चिपचिपा लगता है तो उसके लिए आप कटहल काटने से पहले थोड़े आइस क्यूब लेकर उसको हाथों पर रगड़ लें। इसके बाद आप कटहल को काटेंगी तो वो आसानी से कट जाएगा।

आप कटहल का चिपचिपापन दूर करने के लिए काटने से पहले अपने हाथों पर चाकू पर थोड़ा नींबू का रस लगा लें। नींबू के रस से स्टीकनेस कम लगेगी और कटहल को आप जल्दी-जल्दी काट लेंगी।
ये भी पढ़ें: घर पर बनाएं कटहल का अचार, नोट करें आसान रेसिपी
आप हाथों में ग्लव्स पहनकर भी कटहल को काट सकती हैं। ऐसा करने से आपके हाथ बिल्कुल भी खराब नहीं होंगे। साथ ही उनपर खुजली और चिपचिपापन नहीं लगेगा।
ये भी पढ़ें: कटहल की सब्जी को उबालकर बनाएं या फ्राई करके? जानें कौन-सा तरीका है बेस्ट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।
