
कटहल एक ऐसी सब्जी है, जिसका स्वाद और दिखावट हर सब्जी से अलग होता है। साथ ही, इसे काटने, स्टोर करने और बनाने का तरीका भी अलग होता है। कई लोगों के लिए यह बहुत मुश्किल काम है, क्योंकि यह हाथों में चिपकता है। इसलिए इसे तेल लगाकर कट किया जाता है। हालांकि, इसका स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इससे सूखी फ्राइड सब्जी या रसदार सब्जी भी बना सकते हैं।
यह सब तो ठीक है, लेकिन इसे काटना और धोना बहुत ही मुश्किल काम है। लेकिन अगर कुछ टिप्स को फॉलो किया जाए तो यकीनन काम आसान हो जाएगा। तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कटहल को कैसे धो सकते हैं, ताकि इसकी गंदगी भी साफ हो जाए तो और आपका काम भी आसान हो जाए।

कटहल एक स्वादिष्ट लेकिन चिपचिपा फल है, जिसे काटना और साफ करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसका दूधिया रस हाथों, चाकू और बर्तनों पर चिपक जाता है, जिसे हटाना झंझट भरा काम हो सकता है। लेकिन अगर आप सिरके या नींबू के पानी का सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो कटहल को आसानी से धोकर चिपचिपेपन से छुटकारा पा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- नॉनवेज पसंद करने वाले भी शौक से खाएंगे कटहल दोन बिरयानी, नोट करें आसान रेसिपी

कटहल को काटते समय निकलने वाला चिपचिपा रस हाथों, चाकू और बर्तनों पर लग जाता है। इसके बाद उसकी सफाई करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इसे हटाने के लिए आप हल्दी और नमक का पारंपरिक तरीका सबसे कारगर और आसान है। हल्दी और नमक न केवल कटहल को अच्छी तरह साफ करते हैं, बल्कि चिपचिपेपन को भी कम कर देते हैं।
कटहल साफ करने के लिए आप गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कटहल बहुत ही आसानी से साफ हो जाएगा। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और झंझट से बचना चाहते हैं, तो गर्म पानी से कटहल धोने का तरीका सबसे आसान है। इसे हमारे बताए गए टिप्स की मदद से फॉलो कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Street Food Special: आप भी ट्राई करें इन लाजवाब स्ट्रीट फूड्स को घर पर
अब जब भी कटहल साफ करें, इन टिप्स को अपनाएं और बिना किसी झंझट के कटहल को जल्दी और आसानी से धोकर पकाने के लिए तैयार करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।