
सब्जियां काटना एक कला है, जो केवल खाना बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि एसेंशियल स्किल भी है। सही तरीके से सब्जियां काटने पर न केवल समय की बचत होती है, बल्कि सब्जियों का स्वाद और टेक्सचर भी बेहतर बना रहता है। हालांकि, कुछ ऐसी सब्जियां हैं जिसे काटना बड़ा टास्क लगता है। कटहल, पत्ता गोभी, ब्रोकली, आदि सब्जियां उन्हीं में शामिल हैं।
मगर मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने कुछ अनोखे और आसान हैक्स बताए हैं, जिनकी मदद से आप इन सब्जियों को बिना ज्यादा मेहनत किए काट सकते हैं। कटहल की चिपचिपाहट से बचने के ट्रिक्स से लेकर ब्रोकली को बढ़िया तरीके से काटने का तरीका, चलिए शेफ से जानें।

मारियल छीलने से लेकर तोड़ना और काटना मुश्किल होता है। अगर आपने कभी नारियल तोड़ने की कोशिश की है, तो आप जानते होंगे कि यह कितना बड़ा टास्क हो सकता है। लेकिन शेफ कुणाल कपूर की यह ट्रिक आपको इस झंझट से बचा सकती है।
इसे भी पढ़ें: चाकू-छुरी के अलावा साग सब्जी काटने के लिए आज भी होता है इन चीजों का इस्तेमाल

हेल्थ कॉन्शियस लोगों के किचन में तो गोभी की जगह ब्रोकली ने ही ली होती है। इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। यह पौष्टिक सब्जी भी कई लोगों से ठीक तरह से काटी नहीं जाती। क्या आपको पता है कि इसका हर हिस्सा उपयोगी होता है, लेकिन कई लोग इसे काटने में दिक्कत महसूस करते हैं। सही तरीके से ब्रोकली काटने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

पत्ता गोभी को सलाद के रूप में भी बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। अगर इसके पत्तों को सही ढंग से न काटा जाए, तो पकते वक्त कुछ पत्ते ज्यादा पक जाते हैं और कुछ कच्चे रह सकते हैं। पत्ता गोभी काटना आसान तो लगता है, लेकिन सही तरीके से इसे चॉप करना जरूरी है। आइए शेफ ने जो ट्रिक बताई है, उसे नोट करें-
इसे भी पढ़ें: आधी कटी हुई सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

कटहल की सब्जी कितनी स्वादिष्ट होती है न! प्याज और टमाटर के चटपटे मसाले में बनाई गई सब्जी का स्वाद मीट से कम नहीं होता। मगर आफत तो कटहल को काटने में आती है। इसे पील करना मुश्किल इसलिए होता है क्योंकि इसे काटते ही हाथ में चिपचिपा स्टार्च चिपकने लगता है। साथ ही, यह हवा के संपर्क में आने पर काला पड़ने लगता है और इसमें से चिपचिपा दूध निकलता है। मगर शेफ द्वारा बताई गई ट्रिक आपकी मदद करेगी।
अगली बार जब आप किचन में जाएं, तो इन ट्रिक्स को जरूर आजमाएं। शेफ कुणाल कपूर के ये ट्रिक्स आपके समय को बचाएंगे और आपको प्रोफेशनल बनने में मदद करेंगे।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करके फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।