-1775460325927.webp)
लंबे समय तक इस्तेमाल और धूल-मिट्टी की वजह से सोफे के कवर अक्सर काले और गंदे दिखाई देने लगते हैं। कई बार हम महंगे ड्राई क्लीनिंग के खर्चे से डरकर उन्हें गंदा ही छोड़ देते हैं। तो कई बार महंगाी सफाई करवा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके किचन में मौजूद साधारण सा नमक आपके सोफे को बिल्कुल नए जैसा चमका सकता है? ऐसे में नमक के पानी से सोफे की सफाई का वह जादुई देसी नुस्खा आपके काम आ सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नमक के पानी से कैसे सोफे को साफ करें? पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि नमक केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसमें कुदरती तौर पर गंदगी को काटने और कीटाणुओं को मारने की पावर होती है। जब हम नमक को गुनगुने पानी में मिलाते हैं, तो यह एक शक्तिशाली क्लींजिंग एजेंट बन जाता है।

यह सोफे के रेशों के अंदर तक जमी कालिख और पसीने के दागों को ढीला कर देता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह केमिकल-फ्री होता है, इसलिए सोफे के कपड़े का रंग खराब होने का डर भी नहीं रहता।
इसे भी पढ़ें - Shopping Guide: सोफा खरीदने का सोच रही हैं तो जान लें यह महत्वपूर्ण बातें
एक बाल्टी में 2 लीटर गुनगुना पानी लें और उसमें 3 से 4 बड़े चम्मच नमक मिलाएं। बेहतर सफाई के लिए आप इसमें आधा ढक्कन सफेद सिरका भी डाल सकती हैं।

अगर सोफे पर चाय या खाने के जिद्दी दाग हैं, तो नमक के साथ थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर लगाने से वे तुरंत साफ हो जाते हैं। नमक का पानी सोफे से आने वाली सीलन या पसीने की गंध को भी खत्म कर देता है।
इसे भी पढ़ें - कैसे खुद से करें सोफा साफ, नहीं पड़ेगी एक्सपर्ट की जरूरत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।