प्याज किचन में रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जी है। इसे खाना बनाते वक्त, खाना सर्व करते वक्त या कच्चा किया जाता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। प्याज को अपनी पसंद के अनुसार कच्चा या पकाकर खाया जाता है।
इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो बॉडी की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। चाहे ग्रेवी वाली सब्जियां हों, पराठे के साथ चटपटा सलाद या स्ट्रीट फूड का मजा...प्याज हर रूप में खाने को खास बना देता है। लेकिन प्याज का इस्तेमाल करने से पहले इसके छिलके उतारे जाते हैं, काटा जाता है और धोकर इस्तेमाल किया जाता है।
कई लोगों के लिए बहुत ही मुश्किल काम होता है, खासकर प्याज को काटना। अगर आपको भी ऐसा लगता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताएंगे प्याज को काटने के हैक्स। इन हैक्स को बिना चाकू की मदद से भी अपनाया जा सकता है। बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
आप चाकू का इस्तेमाल न करके कद्दूकस से सिर्फ 2 मिनट में प्याज को काट सकते हैं। इससे प्याज बहुत ही जल्दी और अच्छी कटेगी। आप इसकी मदद से प्याज बारीक या मोटी काट सकते हैं, यकीनन बहुत ही आराम से प्याज कट जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- जानें प्याज को सही ढंग से काटने का तरीका
अगर आपको चाकू से प्याज काटने में परेशानी होती है, तो कैंची का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे न सिर्फ प्याज बहुत जल्दी कटेगी बल्कि आपका टाइम भी बच जाएगा। इसके लिए आपको बस नीचे बताए गए हैक्स को फॉलो करना होगा।
अगर आपके पास चाकू नहीं है या झटपट प्याज काटना चाहते हैं, तो बेलन आपकी मदद कर सकता है। यह एक अनोखा और कारगर तरीका है, जिससे बिना ज्यादा मेहनत प्याज को छोटे टुकड़ों में बदला जा सकता है।
अगर आपको प्याज के एक जैसी पतली और सुंदर स्लाइस चाहिए, तो अंडे की कद्दूकस का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ट्रिक खासतौर पर सलाद, बर्गर या सैंडविच के लिए बढ़िया काम करती है।
प्याज काटते समय आंखों से आंसू आना एक आम समस्या है। लेकिन माइक्रोवेव का इस्तेमाल करके आप इस परेशानी से बच सकते हैं। यह ट्रिक न केवल प्याज काटने को आसान बनाती है, बल्कि आपकी आंखों को जलन से भी बचाती है।
इसे जरूर पढ़ें- प्याज काटते समय नहीं निकलेंगे आंसू, ट्राई करें ये 5 हैक्स
अगली बार जब आपको प्याज काटनी हो, तो इन आसान तरीकों में से कोई भी अपनाएं और झंझट से बचें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।