खाना बनाते समय आपको सबसे खराब क्या लगता है? मेरे लिए सब्जियों की चॉपिंग सबसे ज्यादा मुश्किल है। खाना बनाते समय प्याज को काटना जरूरी तो है, लेकिन ऐसा हो नहीं सकता कि उसे काटते समय आंसू ना आएं। कहावत है कि प्याज काटते समय आंसू आते हैं, तो आपका पार्टनर आपको ज्यादा प्यार करता है, लेकिन सच्चाई तो यही है कि प्याज को काटना एक बहुत बड़ा टास्क है। मेरे जैसे कई लोग होंगे जिन्हें प्याज काटना अच्छा नहीं लगता होगा।
पर क्या आपको पता है कि प्याज काटते समय आंसू आते क्यों हैं? या फिर क्या ऐसा तरीका है जिससे प्याज काटने के बाद आंसुओं को रोका जा सकता है? चलिए आज इसके बारे में बात करते हैं।
प्याज काटते समय आंसू आने का कारण उसके अंदर मौजूद एन्जाइम्स होते हैं। जब प्याज काटा जाता है तब उसके अंदर मौजूद एन्जाइम्स में से एक तरह की गैस निकलती है जिसे syn-Propanethial S-oxide कहा जाता है। यही नाक के जरिए आंखों के मेंब्रेन को इरिटेट करती है और आंखों से आंसू आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- आलू का नहीं इस बार बनाएं प्याज का क्रिस्पी समोसा, 1 की बजाय 4 खाएंगे लोग
अगर प्याज काटना आपको भी नापसंद है, तो इन तरीकों को आजमा कर देखिए।
हमेशा प्याज काटते समय चाकू की धार तेज ही रखिए। दरअसल, चाकू की तेज धार से प्याज की लेयर्स जब कटती हैं तो उनमें से एन्जाइम कम निकलते हैं। प्याज की सेल वॉल्स जब डैमेज होती हैं तभी उसमें से कम गैस निकलती है और आंखों में दिक्कत भी कम होती है। हां, तेज धार चाकू से प्याज काटते समय ध्यान रखिएगा कि कहीं आपके हाथ ना कट जाएं।
यहां आम सनग्लासेस की बात नहीं हो रही है, बल्कि उन ग्लासेस की बात हो रही है जिनसे हवा आंखों तक नहीं पहुंचती है। इस तरीके से आपकी आंखों में प्याज की गैस नहीं पहुंचेगी। पर कुछ लोगों के मामले में यह तरीका असर नहीं करेगा। उसका कारण यह है कि नाक के जरिए गैस फिर भी आपको इरिटेट कर सकती है और आखों में दर्द हो सकता है। अगर आपको प्याज की सेंसिटिविटी बहुत ज्यादा है, तो यह तरीका असर नहीं करेगा। हां, कुछ हद तक इस तरीके से आपको फायदा हो सकता है।
प्याज को छीलें और बीच में से आधा काट दें। इसके बाद उसे पानी में डालकर थोड़ी देर के लिए रख दें। कम से कम 15-20 मिनट का समय तो इसे दें। आप चाहें, तो इस पानी में दो बूंद सफेद सिरका डाल दें। ऐसा करने से प्याज में सिरके का फ्लेवर भी आ जाएगा और प्याज के एन्जाइम्स भी निकल जाएंगे। यह तरीका सबसे असरदार साबित हो सकता है। अगर आपकी आंखों में सेंसिटिविटी बहुत ज्यादा है, तो यह जरूर इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें- प्याज और अदरक को क्यों एक्सपर्ट मानते हैं सुपरफूड?
प्याज को बीच में से आधा काटें और दोनों हिस्सों को डिब्बे में बंद करके फ्रीजर में रख दें। इसे आप 20 मिनट से लेकर दो घंटे तक फ्रीजर में ही रख सकती हैं। इससे प्याज के एन्जाइम्स असरदार नहीं रह जाएंगे और इन्हें काटते समय आंसू भी नहीं आएंगे। हां, ध्यान रखिए कि प्याज को काटते समय वह ठंडा ही हो क्योंकि एक बार वह वापस गर्म हो गया तो फिर से आंसू आने की समस्या हो जाएगी।
आपको एक बात का ध्यान और रखना है कि जब भी प्याज काटें तब किचन में वेंटिलेशन ठीक हो। इस तरीके से आपको प्याज काटते समय दिक्कत महसूस नहीं होगी।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।