herzindagi
why is ginger a superfood

प्याज और अदरक को क्यों एक्सपर्ट मानते हैं सुपरफूड?

हमारे किचेन में मौजूद कई फल, सब्जी और मसाले औषधीय गुणों से भरे हुए हैं। प्याज और अदरक को अपनी डाइट में शामिल करने के भी कई फायदे हैं, जिन्हें एक्सपर्ट भी मानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-06-13, 16:17 IST

भारतीय किचेन में मौजूद मसाले, फल और सब्जी सिर्फ पेट भरने के लिए ही नहीं होते हैं बल्कि इनमें कई न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं, इनमें से कई में तो औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। गर्मी में पेट को ठंडा रखने से लेकर डाइजेशन को सुधारने तक, ये कई काम करते हैं। प्याज और अदरक ज्यादातर भारतीय घरों में इस्तेमाल होता है। चाय का स्वाद बढ़ाना हो या सब्जी को लजीज बनाना हो, प्याज और अदरक बहुत काम आते हैं। लेकिन शायद आप इस बात से अनजान होंगे कि ये दोनों असल में सुपरफूड्स हैं। प्याज और अदरक कई तरीकों से हमारी सेहत को फायदा पहुंचा सकते हैं। इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।

अदरक और प्याज क्यों हैं सुपरफूड?

ginger and onion health benefits

  • अदरक और प्याज में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इनका सेवन जरूर करना चाहिए। प्याज में विटामिन ई पाया जाता है। इससे आंखों की हेल्थ अच्छी बनी रहती है।
  • इन दोनों चीजों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। फेफड़ों की हेल्थ के लिए इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
  • प्याज और अदरक को अपनी डाइट में शामिल करना दिल की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। प्याज कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है। दिल की सेहत को दुरुस्त करने के लिए इन दोनों चीजों को जरूर खाना चाहिए।
  • should i eat onion and ginger
  • प्याज और अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यूटीआई यानि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन में राहत पहुंचाने के लिए भी ये दोनों मदद कर सकते हैं। यूरिनरी ट्रैक्ट को हेल्दी रखने और इंफेक्शन से बचाव के लिए प्याज और अदरक फायदेमंद हैं।
  • प्याज और अदरक फर्टिलिटी बढ़ाने वाले फूड्स में शामिल हैं। रिप्रोडक्टिव हेल्थ को सुधारने के लिए इन दोनों चीजों को खाना चाहिए।
  • ये दोनों चीजें डाइजेशन को सुधारती हैं, ब्लोटिंग को कम करती हैं। अगर आपको खाने के बाद गैस की समस्या हो जाती है तो खाने में इन दोनों चीजों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
  • अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह पीरियड क्रैम्प्स(पीरियड क्रैम्प्स के लिए अजवाइन टी) में आराम पहुंचा सकती है। पीरियड के दर्द को कम करने के लिए इसका रस लेने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें-किचन की शान हैं ये 10 मसाले, खाने के स्‍वाद को करते हैं दोगुना

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Simran Kaur | Diet & Lifestyle Coach (@fitnutrilicious)

यह भी पढ़ें-यूटीआई से हैं परेशान तो इन 5 चीजों को करना आज से ही बंद कर दें

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।