-1771997253091.webp)
चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं तो महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे आजमाती है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी चीज चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देती है। ऐसे में अगर आप भी आइब्रो के कम बालों की वजह से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ा सकती हैं।
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि आइब्रो के कम बाल चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकते हैं, जिससे पूरे चेहरे का लुक भी खराब दिख सकता है। अगर आप भी आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ाना चाहती हैं और इसकी ग्रोथ के लिए कई उपाय भी आजमा चुकी है, तो अब आप घर पर रहकर प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकती है। आइए जानते हैं प्याज के रस का सही तरीके से कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्याज का रस बालों के लिए बेहद ही लाभदायक माना गया है। ऐसे में अगर आप भी अपनी आइब्रो के बालों के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल करती हैं, तो यह असरदार साबित हो सकता है। आप प्याज के रस को डायरेक्ट अपनी आइब्रो के बालों पर लगा सकती हैं और हल्के हाथ से कंघी कर सकती है।
इसके अलावा आप चाहें, तो आइब्रो के बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए एक खास सीरम बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे -
यह भी पढ़ें- बादाम तेल या जैतून का तेल, जानिए सर्दियों में आपकी स्किन के लिए क्या है बेहतर
यह भी पढ़ें- Homemade Hair Oil: बालों को बनाना है घना और चमकदार? घर पर मिनटों में तैयार करें ये 'जादुई तेल'
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।
