
अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेकअप करती हैं। ऐसे में वे अपनी आँखों को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आई मेकअप भी करती हैं। अगर आप भी आंखों को नैचुरली खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप एक्सपर्ट के कुछ टिप्स को फॉलो कर आईलैशेज को शाइनी और चमकदार बना सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि आंखों की गहराई और पलकों से भी चेहरा खूबसूरत दिखता है। ऐसे में घनी और लंबी पलकें न केवल आपकी आंखों को बड़ा और अट्रैक्टिव बनाती हैं, बल्कि पूरे चेहरे की खूबसूरती में चार चांद भी लगा देती हैं, लेकिन अगर आपकी भी पलकें छोटी या पतली है, तो अब आप घर पर रेकर इन्हें खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे। जैसे -

अगर आप भी पतली या छोटी पलकों को खूबसूरत बनाने के लिए मस्कारा या फेक लैशेस का इस्तेमाल करती हैं, तो अब आप मेकअप के बाद अपनी आईलैशेज पर कैस्टर ऑयल लगा सकती हैं। कैस्टर ऑयल पलकों की ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद है साथ ही यह आपकी पलकों को शाइनी बनाने में भी बहुत मदद करेगा, लेकिन इसे लगते वक्त आंखों का खास ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें- आईलैशेज को बिना नुकसान पहुंचाए मस्कारा हटाने के लिए ये हैक्स आएंगे आपके काम
इसके अलावा आप अपनी पलकों पर थोड़ा वेसलीन भी लगा सकती हैं। इसे लगाने से कुछ समय के लिए आपकी आईलैशेज बेहद खूबसूरत लगेगी साथ ही आप आई मेकअप के बिना भी अपनी आंखों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। वैसलीन आंखों में लगते समय ध्यान रहे कि यह आपकी आंखों के अंदर न जाए, क्योंकि इससे जलन या धुंधलापन महसूस हो सकता है।

आप चाहें तो अपनी आईलैशेज को गॉर्जियस बनाने के लिए और अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पलकों पर हल्का सा नारियल का तेल भी लगा सकती हैं। इसे लगाने से भी कुछ समय तक आपकी आईलैशेज खूबसूरत दिखेगी और आप बिना मेकअप के अपनी पलकों को शाइनी बना सकती हैं। इन सभी टिप्स को आजमा कर आप आसानी से अपनी आईलैशेज को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- लाइट कलर ड्रेस के साथ चुनें ये लिपस्टिक शेड्स, खूबसूरती में लग जाएंगे चार-चांद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।