जब भी महिलाएं आई मेकअप करती हैं तो वह आईलैशेज पर भी उतना ही ध्यान देती हैं। अपनी आंखों को और भी अधिक बड़ा व घना दिखाने के लिए वह मस्कारा से लेकर नकली आई लैशेज तक का इस्तेमाल करती हैं। कभी-कभी तो वह नो मेकअप लुक में पूरा आई मेकअप स्किप कर देती हैं, लेकिन तब भी मस्कारा लगाना नहीं भूलतीं। हालांकि, जब बात आईलैशेज की हो तो केवल मस्कारा लगाना ही काफी नहीं होता है।
मस्कारा कुछ वक्त के लिए आपकी आई लैशेज को घना दिखा सकता है। लेकिन यह आपकी आई लैशेज को वास्तव में घना नहीं बना सकता। इसके लिए लैशेज की अतिरिक्त केयर करने की जरूरत होती है। हालांकि, यह देखने में आता है कि लैशेज की केयर की तरफ किसी का ध्यान ही नहीं जाता और महिलाएं रोजमर्रा में ऐसी कई छोटी-छोटी मिसटेक्स कर बैठती हैं, जिससे उनकी आई लैशेज को नुकसान होता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको कुछ ऐसी ही आई लैशेज से जुड़ी मिसटेक्स के बारे में बता रही हैं, जिनसे आपको वास्तव में बचना चाहिए-
यह देखने में आता है कि कुछ महिलाएं मेकअप करते समय आई लैशेज पर मस्कारा तो अप्लाई करती हैं, लेकिन घर आने के बाद वह सीधा सो जाती हैं। अपनी लैशेज से मस्कारा रिमूव नहीं करती हैं। जबकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप लगातार ऐसा करती हैं तो इससे आई लैशेज के हेयर फॉल होने की संभावना काफी अधिक बढ़ जाती है।
इसे जरूर पढ़ें-इन मस्कारा हैक्स के बारे में जानने के बाद आंखें लगेंगी बेहद ब्यूटीफुल
मस्कारा रिमूव करने का तरीका भी आपकी आईलैशेज को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ महिलाएं मस्कारा रिमूव करते समय बहुत अधिक हार्श हो जाती हैं और वह बहुत जोर-जोर से रगड़ते हुए मस्कारा रिमूव करने की कोशिश करती हैं। लेकिन इस तरह मस्कारे के साथ-साथ आईलैशेज हेयर भी निकल जाते हैं।
इसलिए, हमेशा ही बेहद आराम से मस्कारा रिमूव करें। इसके लिए आप सबसे पहले कॉटन में आई मेकअप क्लींजरलें। इसके बाद आंखें बंद करके इस कॉटन को अपनी लैशेज पर रखकर एक मिनट के लिए छोड़ें। अब आप इसे बेहद आराम से क्लीन करें। अगर लैशेज पर तब भी मस्कारा रह जाता है तो आप इयर बड में क्लींजर लेकर उससे मस्कारा रिमूव करें। आप चाहें तो कोकोनट ऑयल या वैसलीन से भी मस्कारा रिमूव कर सकती हैं।
यह एक ऐसी कॉमन मिसटेक है, जो आईलैशेज को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाती है। कई बार यह देखने में आता है कि आंखों के अंदर कुछ चला जाता है, जो लोग आंखों को तेजी से रगड़ने लगते हैं। ऐसा करने से आई लैशेज हेयर टूट जाते हैं। यह बेहद की नाजुक होते हैं और तेजी से रगड़ने से इन्हें नुकसान होता है। अगर आपकी आंखों में कुछ चला गया है तो आप मुंह के अंदर पानी भरकर आंखों पर पानी के छींटे मारें। इससे ना केवल आंखों के अंदर की चीज बाहर निकल जाएगी, बल्कि आपकी आंखों में एक चमक भी आएगी। (आईलैशेज की ग्रोथ के लिए आहार)
जब आप आई लैशेज पर मस्कारा लगा रही हैं तो आपको यह देख लेना चाहिए कि वह एक्सपायर तो नहीं हो गया है। दरअसल, इसकी शेल्फ लाइफ बहुत कम होती है और एक बार ओपन करने के बाद इसे दो से तीन महीने में चेंज कर देना चाहिए। मस्कारा लिक्विड रूप में होता है और इसमें बैक्टीरिया होने के चांजेस बहुत अधिक रहते हैं। ऐसे में अगर एक्सपायर्ड मस्कारा (एक्सपायर मेकअप का ऐसे करें इस्तेमाल) इस्तेमाल किया जाए तो इससे आई लैशेज हेयर को तो नुकसान होता ही है, साथ ही साथ आंखों का इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-गिर रहे हैं आईब्रो और आईलैशेज के बाल तो अपनाएं ये उपाय
तो अब आप भी इन छोटी-छोटी गलतियों से बचने की कोशिश करें और अपनी स्किन की ही तरह आई लैशेज की भी उतनी ही केयर करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।