
Best Way To Keep Onions Fresh For Long Time: प्याज का इस्तेमाल हम न केवल खाना बनाने में बल्कि सलाद के रूप में खाया जाता है। अब ऐसे में अक्सर लोग बाजार से 2-3 किलो प्याज खरीद कर ले आते हैं, लेकिन इस के साथ सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि वे बहुत जल्दी गलने या उनमें अंकुरित होकर फूटने लगते हैं, जिसका अगर तुरंत समाधान न निकाला जाए, तो एक ही नहीं सभी प्याज धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं।
बदलते मौसम और नमी की वजह से प्याज सड़ने की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप भी बार-बार प्याज खराब होने से परेशान हैं, तो कुछ स्मार्ट तरीके अपनाकर आप इन्हें 90 दिनों यानी पूरे 3 महीने तक स्टोर कर सकती हैं। नीचे लेख में जानें इसे फ्रेश रखने के लिए कारगर स्टोरिंग टिप्स।

प्याज को स्टोर करने में कोई खास मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन अगर आपने इसे सही जगह नहीं रखा है, तो महंगी से महंगी प्याज कुछ ही दिन के भीतर खराब हो जाएगी।
प्याज को स्टोर करने के लिए ऐसी जगह चुनें जहां ठंडक हो। गर्मी की वजह से प्याज को जल्दी पक जाती है, जिससे वे सड़ने लगते हैं। घर का कोई ऐसा कोना या स्टोर रूम जहां अंधेरा रहता हो और नमी न हो।
इसे भी पढ़ें- Easy Trick: ढेर सारे प्याज काटना भी अब बनेगा बच्चों का खेल, नहीं निकलेंगे एक भी आंसू; बस छीलने से 2 मिनट पहले करें लें यह काम
प्याज को कभी भी प्लास्टिक की थैली या एयरटाइट डिब्बे में बंद करके न रखें। प्याज को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए हवा का संचार सही तरीके से होना बहुत जरूरी है। यह सबसे जरूरी और अहम बात है। अगर आप प्याज की पॉलीथीन को बिना खोले रखती हैं, तो वह 1-2 दिन में सड़ जाएगी।
इन्हें रखने के लिए हमेशा जूट की बोरी, बांस की टोकरी या जालीदार बैग का इस्तेमाल करें। अगर आप इन्हें खुली टोकरी में फैलाकर रखेंगे, तो नमी जमा नहीं होगी और प्याज महीनों तक खराब नहीं होंगे।

आमतौर पर लोग प्याज और आलू को एक साथ एक ही टोकरी या जमीन पर फैलाकर रख देते हैं। यह गलती अक्सर घरों में देखने को मिल जाती है।
आलू से एक खास तरह की गैस निकलती है, जो प्याज को जल्दी अंकुरित कर देती है और उन्हें सड़ा देती है। इसलिए इन दोनों को हमेशा अलग-अलग टोकरियों में और थोड़ी दूरी पर रखें।
प्याज को जल्दी खराब करने में नमी का बहुत बड़ा हाथ होता है। ऐसे में अगर आपके घर में फ्रिज के आसपास या सिंक के नीचे नमी रहती है, तो वहां प्याज न रखें। गीलेपन की वजह से प्याज में फंगस लग सकती है।
स्टोर करने से प्याज की बाहरी परत पूरी तरह सूखी हो। अगर प्याज गीले हैं, तो उन्हें पहले पंखे की हवा में अच्छी तरह सुखा लें, फिर स्टोर करें।

हफ्ते में एक बार प्याज वाली जगह को जरूर साफ करें और दोबारा सही से रखें। इस दौरान अगर आपको कोई प्याज थोड़ी सी भी खराब दिखे, तो उसे तुरंत हटाएं।
इसे भी पढ़ें- 80% लोग नहीं जानते प्याज को स्टोर करने का सही तरीका, सदियों पुरानी इस ट्रिक से नहीं रहेगी सड़ने और गलने की टेंशन
अगर आप इकट्ठा प्याज खरीदकर लाती हैं, तो उन्हें ऊपर बताए गए तरीके से कई महीनों तक स्टोर कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।