फ्रिज में खाने को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। साथ ही, खाने को खराब होने से बचाने के लिए भी फ्रिज का इसतेमाल किया जाता है। फ्रिज में सब्जी से लेकर दूध तक रखा जाता है।
अक्सर महिलाएंअगली सुबह का काम करने के लिए रात को ही सब्जी काटकर फ्रिज में रख देती हैं। खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए प्याज बेहद जरूरी है। बिना प्याज के भला सब्जी कैसी?
सलाद से लेकर अचार तक के स्वाद को बढ़ाने के लिए प्याज काम आता है। हालांकि, प्याज को काटने में बेहद परेशानी आती है। साथ ही, प्याज से बदबू भी आती है। प्याज में सल्फर पाया जाता है, जिसके कारण प्याज काटते वक्त आंसू आते हैं। क्या आप प्याज को फ्रिज में स्टोर करती हैं? ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि फ्रिज में कटे और छिले हुए प्याज को स्टोर करने से क्या होता है?
कटे हुए प्याज को फ्रिज में रखने से इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। पर्यावरण में पैथोजेन बैक्टीरिया होते हैं, जिसके कारण प्याज ऑक्सिडाइज्ड हो जाता है। ऐसे में प्याज में खराब हो जाता है। अगर आप इस प्याज का सेवन करेंगी, तो आप बीमार पड़ सकती हैं।
अपने भी यह जरूर गौर किया होगा कि प्याज को काटते वक्त इसमें से रस निकलता है? इस रस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं? ऐसे में जब रस हवा के कांटेक्ट में आएगा, तो इसके कारण प्याज में बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं। इसलिए भी फ्रिज में कटे हुए प्याज को रखने से मना किया जाता है। (प्याज को स्टोर कैसे करें)
इसे भी पढ़ें: प्याज काटते वक्त नहीं निकलेंगे आंसू, फॉलो करें शेफ पंकज के टिप्स
क्या आप भी फ्रिज में छिला हुआ प्याज रख देती हैं? यह एक गलत आदत है। कटा हुआ प्याज आसानी से कुछ देर बाद सिकुड़ने लगता है। कई बार प्याज में गीलापन भी आ जाता है। ऐसे में प्याज का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कटे हुए प्याज को फ्रिज में रखने से इसमें मौजूद पोषक तत्व भी कम होने लगते हैं। (प्याज को काटने के टिप्स)
इसे भी पढ़ें: Storage Tips: मार्केट से खुली सब्जियां खरीदने के बाद ऐसे रखें फ्रिज में, नहीं होगी खराब
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।