ट्रेन में मिल जाए गंदे चादर तो इस तरीके से करें शिकायत, तुरंत किया जाएगा चेंज

अगर रेल में यात्रा के दौरान आपको गंदे या गिले चादर मिल जाए तो आप इसके लिए रेलवे को शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद आपका चादर चेंज किया जा सकता है। 

Where to complain in a moving train

Indian Railways: भारतीय ट्रेनों में यात्रा करने के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खास तौर पर एसी कोच की सुविधाओं में कुछ न कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है- यात्रा के दौरान गंदे चादर का मिलना। हालांकि, सारे चादर साफ करके लिफाफे में पैक होते हैं। पर, कई बार ठीक से सफाई न होने के कारण गंदे चादर ही यात्रियों को बांट दिए जाते हैं। इसका पता लिफाफा को खोलने के बाद ही चल पाता है। पैसेंजर्स के सामने यह एक बड़ी समस्या होती है। लेकिन राहत की बात ये है कि आप बदलवा सकती हैं।

अटेंडेंट से शिकायत करने पर हो सकता है कि वो इग्नोर कर दे। लेकिन, यहां हम एक टिप्स बताने वाले हैं, जिसके जरिए अगर आप कंप्लेन करते हैं तो इसकी सुनवाी अवश्य होगी। यही नहीं, आपके गंदे चादर भी मिनटों में बदल दिए जाएंगे। तो चलिए जानते हैं यह कैसे संभव है।

ट्रेन में मिले गंदे चादर के लिए कहां करें शिकायत

how do I report about cleanliness in train

अगर अटेंडेंट के पास शिकायत करने पर वो चादर खत्म होने का बहाना करके बात को टाल देते हैं, तत्काल यात्री को रेल मदद कॉन्टैक्ट नंबर 139 पर फोन करना चाहिए। कॉल पर आपको तिसरे नंबर पर कंप्लेन करने का विकल्प दिया जाएगा। इसके बाद आपसे यात्रा की डिटेल्स में पीएनआर नंबर दर्ज करने को कहा जाएगा। अगर आपके पास पीएनआर नहीं है तो ट्रेन नंबर बताने से भी काम चल जाएगा। शिकायत दर्ज होने के बाद कंट्रोल इसे संबंधित जोन और डिवीजन में भेजता है। इसके बाद कुछ ही देर में आपके कंप्लेन पर सुनवाई की जाती है।

सुनवाई में देरी होने पर क्या होता है

अगर आपके कंप्लेन करने के 2 घंटे के अंदर समाधान नहीं हुआ तो शिकायत सीधा रेलवे मंत्रालय के पास खुद पहुंच जाती है। ऐसी स्थिति में अधिकारी को समाधान में देरी होने का जवाब देना पड़ता है। इसलिए रेलवे कर्मचारी की ओर से सुनवाई में विलंब नहीं किया जाता है। इसके अलावा आपकी समस्याओं का पर कितना काम किया गया इसको लेकर रेलवे मंत्रालय की ओर से फीडबैक भी लिया जाता है।(रेलवे के ये पांच नियम आपके बहुत आ सकते हैं काम)

इसे भी पढ़ें-क्या आप जानते हैं ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे " X " का निशान क्यों होता है

रेल मदद ऐप की भी ले सकते हैं सहायता

how to file complaint in indian railways

आप रेल मदद ऐप को डाउनलोड करके भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ऐप में आपको अपनी यात्रा की जानकारी, जैसे ट्रेन नंबर, पीएनआर, बर्थ नंबर आदि दर्ज करनी होगी। इसके साथ आप यहां गंदे चादर की तस्वीर भी अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आप रेलवे के सोशल मीडिया अकाउंट, जैसे ट्विटर, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर भी शिकायत कर सकते हैं।(इन मोस्ट लक्ज़ीरियस ट्रेन में तय करें सफर)

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik, Quora, Unsplash

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP