Indian Railways: भारत में हर दिन बड़ी संख्या में ट्रेनें चलती हैं। यह देश के हर कोनों से संचालित होती है और इसमें कई पैसेंजर एक साथ यात्रा करते हैं। ट्रेन में भीड़भाड़ ज्यादा होने के कारण यात्रियों के बीच कभी-कभी झगड़े भी हो जाते हैं। ऐसे में कई बार मार-पीट का केस भी देखा जाता है। लोग सीट के लिए झगड़ते हुए आए दिन ट्रेनों में देखे जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, इस स्थिति में आप रेलवे पुलिस फोर्स के पास शिकायत भी कर सकते हैं? अगर नहीं, तो जान लीजिए। भारतीय रेलवे अब आम नागरिकों के लिए ये सुविधा भी दे रखी है। अगर आप ट्रेन में इन दिक्कतों का सामना करते हैं, तो आप इसके लिए बड़े आसानी से कंप्लेन कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि ट्रेन में झगड़ा होने पर किन जगहों पर और कैसे शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
कहां करना है शिकायत
अगर आपका ट्रेन में किसी के साथ झगड़ा हुआ है तो इसकी सूचना आपको जीआरपी को देना होता है। राजकीय रेलवे पुलिस को यह अधिकार होता है कि वो रेलवे के क्षेत्र में सुरक्षा का ख्याल रखे। जरुरत पड़ने पर दोषी को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। अगर झगड़े ज्यादा गंभीर होते हैं, तो फिर ऐसे मामले जीआरपी के द्वारा स्थानीय पुलिस को शौंप दिए जाते हैं।
शिकायत दर्ज करते समय ध्यान रखें ये चीजें
- यात्रा का विवरण जैसे- ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख, बर्थ नंबर को बताना जरुरी है।
- झगड़े की जानकारी देने के लिए आपको कब, कहां, किसके साथ झगड़ा हुआ है, आदि चीजों के बारे में बताना होता है।
- झगड़े कारण जरुर बताएं।(क्या आप जानते हैं ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे " X " का निशान क्यों होता है ?)
- अगर आपको चोट या नुकसान हुआ है तो वह भी बताएं।
रेलवे पुलिस बल के काम
- RPF का काम रेलवे परिसर में कानून व्यवस्था को बनाए रखना है।
- ट्रेन में झगड़ा होने पर आप RPF थाने में जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- महिलाओं की स्पेशल कोच में आगर कोई गैर कानूनी तरीके से अपनी जगह बनाता है, तो उन्हें रोकने का काम भी RPF पुलिस करती है।
- RPF पुलिस अधिकारी झगड़े की जांच करने के बाद उसपर कार्रवाई करते हैं।(इन मोस्ट लक्ज़ीरियस ट्रेन में तय करें सफर)
इसे भी पढ़ें- इस ट्रेन की टिकट के साथ कर सकते हैं पूरे भारत में फ्री ट्रैवल, जानें कैसे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit: Freepik,Unsplash, Twitter
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों