herzindagi
tips to clean dirty kitchen floor tiles in hindi

किचन की गंदी फ्लोर टाइल्स को चमकाने के लिए ये नुस्खे होंगे असरदार

किचन की फ्लोर टाइल्स पर सिलेंडर और खाना गिरने के कारण दाग लग जाते हैं। टाइल्स को साफ करने के लिए आप महंगे क्लीनर के बजाय घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-10-26, 12:57 IST

किचन फ्लोर टाइल्स गंदे न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। किचन में पके हुए खाने से लेकर सब्जी तक, सारा सामान होता है। इसलिए लाख कोशिश करने के बाद भी किचन फ्लोर टाइल्स गंदा हो ही जाता है। टाइल्स को साफ करने में काफी मेहनत लगती है? साथ ही, आपको लगता होगा कि महंगे क्लीनर की भी जरूरत पड़ती है, लेकिन ऐसा नहीं है।

गंदे किचन टाइल्स फ्लोर को साफ करने के लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। सफाई के लिए कास्टिक सोडा से लेकर अमोनिया सॉल्यूशन तक फायदेमंद होता है। क्या आप जानना चाहते हैं फ्लोर टाइल्स को साफ करने का आसान तरीका, तो इन नुस्खों को आजमाएं। 

गंदे फ्लोर टाइल्स को साफ कैसे करें? (How To Clean Dirty Kitchen Floor Tiles)

easy hacks to clean dirty kitchen floor tiles

क्या आप डिटर्जेंट का इस्तेमाल केवल कपड़े धोने के लिए करती हैं? लॉन्डरी डिटर्जेंट की मदद से आप घर के अन्य काम भी निपटा सकती हैं।

गंदे किचन फ्लोर टाइल्स को साफ करने के लिए आप डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। डिटर्जेंट के मदद से न केवल टाइल्स का कालापन साफ हो जाएगा, बल्कि टाइल्स पर लगे दाग भी हट जाएंगे।

  • टाइल्स को साफ करने के लिए एक कटोरी में आधा कप डिटर्जेंट डालें।
  • अब इसमें थोड़ा-सा गुगुना पानी और थोड़ा0सा सिरका मिला लें।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इस पेस्ट को एक बड़े ब्रश की मदद से टाइल्स पर लगा लें और कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें।
  • जब पेस्ट सुख जाए, तब थोड़ा0सा पानी डालकर ब्रश से अच्छे से रगड़ लें, ताकि गंदगी और दाग हट जाए।
  • अंत में पानी से किचन फ्लोर टाइल्स को साफ कर लें। 
  • इन तीनों चीजों के मिश्रण से टाइल्स एक दम नई जैसी दिखने लगेगी।

किचन फ्लोर टाइल्स को साफ करने का तरीका (Hacks To Clean Dirty Kitchen Floor Tiles)

किचन की फ्लोर टाइल्स का गंदा होना सामान्य है, क्योंकि कभी फ्लोर पर खाना गिर जाता है, तो कभी तेल आदि के कारण चिपचिपापन आने लगता है। टाइल्स को अमूमन क्लीनर की मदद से साफ किया जाता है। बाजार में तरह-तरह के क्लीनर मिलते हैं, लेकिन किचन फ्लोर टाइल्स को साफ करने के लिए आप घर पर ही क्लीनर बना सकती हैं। क्लीनर बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • क्लीनर बनाने के लिए बाथरूम क्लीनर में दो चम्मच डिटर्जेंट पाउडर में एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
  • सभी चीजों को मिक्स करें, ताकि यह लिक्विड में बदल जाए।
  • अब इस पेस्ट को किचन टाइल्स फ्लोर पर लगाएं और ब्रश की मदद से कुछ देर रगड़ लें। (जानें किचन से जुड़े हैक्स)
  • पेस्ट को टाइल्स में अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें।
  • करीब आधे घंटे बाद गर्म पानी से टाइल्स को साफ कर लें।
  • इस क्लीनर की मदद से टाइल्स एकदम साफ हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: किचन टाइल्स के चिपचिपेपन को साफ करने के लिए बेहद कारगर है ये पाउडर

किचन फ्लोर टाइल्स से दाग कैसे हटाएं? (How To Remove Stain On Kitchen Floor Tiles)

easy hacks to clean dirty kitchen floor tiles in hindi

किचन फ्लोर टाइल्स पर सिलेंडर का दाग लग जाता है। इसके अलावा, खाना गिरने के कारण हल्दी का दाग लग जाता है। हल्दी का दाग आसानी से हटता नहीं है। इसलिए तुंरत ही इसे साफ करें। किसी भी प्रकार के दाग को हटाने के लिए आप ये तरीका आजमा सकती हैं-

  • एक कपड़े या स्पॉन्ज को गीला कर लें।
  • अब पूरे टाइल्स पर बेकिंग सोडा छिड़क लें।
  • अब स्पॉन्ज की मदद से टाइल्स को अच्छे से रगड़ लें।
  • बेकिंग सोडा के ऊपर विनेगर स्प्रे करें और करीब 10 मिनट के लिए इसे सेट होने के लिए छोड़ दें। (किचन के काम को कैसे आसान बनाएं)
  • नींबू को दो टुकड़ों में काट लें और दोबारा नींबू की मदद से टाइल्स को रब कर लें।
  • आखिर में गुनगुने पानी से टाइल्स को साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें: Kitchen Sink Cleaning: बेकिंग सोडा से चुटकियों में साफ करें गंदा किचन सिंक, जानें तरीका

इन बातों का रखें ध्यान

  • किचन फ्लोर टाइल्स को साफ रखने के लिए रोजाना सफाई करें। खासतौर पर किचन में अच्छे से पोछा लगाएं। 
  • हफ्ते में एक बार क्लीनर की मदद से टाइल्स की सफाई करना सुनिश्चित करें।
  • आप किचन फ्लोर टाइल्स को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा से लेकर हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये सभी चीजें, क्लीनिंग में बेहद काम आती हैं।

 

 

किचन फ्लोर टाइल्स को साफ करने के लिए ये तरीके आजमाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।