मलाणा गांव हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में, हिमालय की गोद में बसा हुआ है। यहा का प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली, और शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं, इसलिए आपको पर्यटकों की भीड़ भी कम देखने को मिलेगी।
यह गांव ट्रेकिंग के लिए ज्यादा फेमस है। यहां तक पहुंचने के लिए आप एक रोमांचक ट्रेक करके आ सकते हैं। यह एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह एक आकर्षण का केंद्र है। अगर आप मलाणा गांव घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मोलाणा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने जा सकते हैं।
यह भारत के कुल्लू जिले में 3,660 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह मलाणा के प्रसिद्ध गांव के बीच रास्ता बनाता है। आप चंद्रखानी दर्रे के पार नग्गर से मलाणा तक ट्रेकिंग कर सकते हैं। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए एक आदर्श जगह है। आप यहां से कुल्लू घाटी और पार्वती घाटी के सुंदर नजारे देख सकते हैं। चंद्रखानी पास शांत और भीड़ से दूर स्थान है। यहां का वातावरण अत्यंत शांतिपूर्ण और ताजगी भरा है। पास के रास्ते में आपको हरे-भरे जंगल, रंग-बिरंगे फूलों की घाटियां और घास के मैदान मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- हनीमून मनाने के लिए जा रहे हैं हिमाचल प्रदेश, तो इन जगहों पर जाना न भूलें
मलाणा घूमने जा रहे लोग यहां की नदी देखने जा सकते हैं। मलाणा नदी इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगाती है। यहां नदी के किनारे बैठकर प्रकृति का आनंद लेना एक सुखद अनुभव होता है। यहां आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं। नदी के साफ और ठंडे पानी के साथ यहाँ का वातावरण आपको शांति और ताजगी का अनुभव कराता है। यह नदी नदी ट्राउट मछली के लिए भी प्रसिद्ध है। मछली पकड़ने के शौकीनों को यह जगह पसंद आएगी। यह नदी गांव के लिए मुख्य जल स्रोत है और यहां की कृषि और अन्य घरेलू कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें: इस बार घूम आएं कनॉट प्लेस के म्यूजिम ऑफ इल्यूजन , जानें क्या है खास
देवता जमदग्नि ऋषि को जमलू देवता के नाम से भी जाना जाता है। गांव के लोग जमलू देवता को बहुत मानते हैं और सभी धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में उनकी पूजा करते हैं। गांव के लोग मानते हैं कि जमलू देवता ने ही इस गाँव की स्थापना की थी और वह उनकी रक्षा करते हैं। इस मंदिर में देवता की पूजा विशेष विधियों और नियमों के साथ की जाती है। पर्यटकों को यहां दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।