बेंगलुरु में मिल गई है दोस्तों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह

बेंगलुरू के लोग खासतौर पर ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, जहां वे प्रकृति के करीब रह सकें। उन्हें ऐसी जगहों पर जाना अच्छा लगता है, जहां वह घंटो तक समय बिताएं और कोई उन्हें टोके नहीं।
image

व्यस्त जीवन और भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण, अक्सर लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। बेंगलुरू एक कॉर्पोरेट हब है, जहां लाखों लोग रोजाना ऑफिस के तनाव से जूझते हैं। इसलिए लोगों को फ्रेश होने के लिए अच्छी जगहों की तलाश रहती है। शहर में कई पार्क, कैफे, मॉल और टूरिस्ट स्पॉट हैं, जहां लोग वीकेंड पर जाते हैं। लेकिन हर बार एक ही जगह पर जाना उन्हें बोरियत लगता है। यही कारण है कि वह घूमने के लिए शहर में अच्छी जगहों की तलाश करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं। आप अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।

एमजी रोड पर शॉपिंग और नाइटलाइफ का मजा

hidden places in bengaluru must visit with friendsे

शाम के समय इस जगह पर अच्छी रौनक और चहल-पहल रहती है। यहां लोगों को आप खुश और मस्ती करते हुए देखेंगे। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां समय बिताने के लिए आते हैं। यहां उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की स्ट्रेस से आराम मिलता है। क्योंकि चारो तरफ हर कोई खुश होता है। इस जगह पर आपको शॉपिंग, स्ट्रीट फूड, पब, और कैफे का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। इसलिए वीकेंड पर आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।यहबैंगलुरु में बेस्ट कपल स्पॉटमाना जाता है।

कब्बन पार्क

hidden places in bengaluru must visit with friendsf

प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताने हैं, तो आप इस जगह पर जा सकते हैं। यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ कितने भी घंटे बिता सकते हैं। घंटों तक घर से बाहर रहने से आपको घर और काम की चिंता नहीं रहती है। आप आस-पास के वातावरण को देखकर ताजगी का अहसास करते हैं। यह पार्क न केवल मॉर्निंग वॉक के लिए मशहूर है, बल्कि शाम के समय भी यहां की हरियाली अच्छी लगती है।

उलसूर लेक पर सुकून भरी शाम

उलसूर लेके

इससे अच्छी जगह बेंगलुरु में और क्या हो सकती है। यहां आने के लिए आपको किसी के साथ की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि कब आपका घंटों समय लेक के किनारे बीत जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा। यह बेंगलुरु की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक माना जाता है। शाम के समय ठंडी हवा, लेक का पानी और आसमान का लाली रंग आपको मदहोश कर देगा। यहां आप बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं।यहबेंगलुरु की रोमांटिक जगहमें से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के बारे में कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • बेंगलुरु में शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगह कौन सी है?

    बेंगलुरु के एमजी रोड पर शॉपिंग और नाइटलाइफ का मजा उठाने जा सकते हैं। यहां शाम के समय अच्छी चहल-पहल रहती है।