बैंगलोर में कपल्स के घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं, जहां वह अपने एक दिन को यादगार बना सकते हैं। किसी ऐसे स्थान पर रोमांटिक मुलाकात की योजना बनाएं जो बेंगलुरु के खूबसूरत शहर के भीतर स्थित हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बैंगलोर की कुछ रोमांटिक जगहों के बारे में बताएंगे, जहां कपल्स हर वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं।
हरा-भरा नजारा एक रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट होता है। इसके लिए आप कब्बन पार्क जाने की सोच सकते हैं। बैंगलोर में घूमने के लिए यह सबसे रोमांटिक स्थानों में से एक है। 300 एकड़ में फैला हुआ यह पार्क अलग-अलग तरह के फूलों और पेड़-पौधों से भरा हुआ है। यहां आप पार्टनर के साथ पिकनिक भी प्लान कर सकते हैं। घास पर घंटो बैठकर बातें करना और पिज्जा ऑर्डर करके पार्क का नजारा लेना, एक बेस्ट ऑप्शन है।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में बच्चों के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह
बहुत दिनों से अगर पार्टनर के साथ कहीं घूमने नहीं गए हैं, तो इससे अच्छी जगह आपके लिए कोई और नहीं हो सकती। 1 दिन के ट्रिप में यहां आप बहुत सारी यादें सजा कर रख सकते हैं। पार्टनर के साथ पहाड़ों पर घूमना एक अलग अहसास होता है। नंदी हिल्स एक पहाड़ी किला है जहां टीपू सुल्तान का किला स्थित है। यह 500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह बैंगलोर का बेस्ट हिल स्टेशन माना जाता है।
कहां स्थित है- हलचल भरे शहर से 60 किमी दूर स्थित नंदी हिल्स का नजारा हमेशा के लिए यादगार हो जाएगा। यहां आप 1:30 घंटे में पहुंच जाएंगे। यहां कपल्स सनसेट और सनराइज के समय पार्टनर के साथ आते हैं।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु की इन ऐतिहासिक जगहों को नहीं देखा तो समझ लीजिए कि कुछ नहीं देखा
पूरे बैंगलोर का नजारा एक ही दिन में देखना चाहते हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। एक पक्षी की तरह ऊंची उड़ान भरने और पार्टनर के साथ पूरे बैंगलोर को अपने आंखों में कैद करने के लिए ट्रिप प्लान करें। जब आप जमीन से 4000 फीट ऊपर उठते हैं, तो आप महसूस कर सकते हैं कि प्रकृति ने आपको कितना कुछ दिया है। एक दिन के ट्रिप में आप यहां आना न भूलें।
थट्टेकेरे झील पर बोटिंग ,हेब्बल झील, थोट्टिकल्लू फॉल्स, ग्रोवर वाइनयार्ड और नेहरू तारामंडल जैसी जगहों पर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं।
अगर आप अपने पार्टनर के साथ बोटिंग करना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। इसे बैंगलोर की सबसे बड़ी झील में से एक माना जाता है। झील 123 एकड़ में फैली है। यहां पर आप आराम करने के अलावा पार्टनर के साथ घंटों वक्त बिता सकते हैं। अगर वीकेंड पर कहीं पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह नहीं मिल रही हैं, तो यहां जाने का प्लान बना लें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।