7 अक्टूबर से 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का पर्व शुरू होने जा रहा है। भगवान गणेश का प्रमुख त्योहार होता है। इसलिए इस खास मौके पर लोग अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना करते हैं। जगह-जगह पर गणेश पंडाल भी सजाए जाते हैं और वहां 10 दिनों तक लगातार विधि विधान से बप्पा की पूजा होती है। इस खास मौके पर भक्त भक्त गणेश जी के आशीर्वाद और उनकी कृपा पाने के लिए जगह-जगह पंडाल और मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं।
गणेशोत्सव के दौरान गणेश मंदिरों का रंग रूप पूरी तरह से बदल जाता है। मंदिरों को सुंदर तरीके से सजाया जाता है और जगह-जगह मेला भी लगता है। अगर आप नोएडा में भगवान गणेश का अच्छा मंदिर ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
बहुत ही सुंदर और साफ-सुथरे इस मंदिर में हर दिन भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। यह मंदिर अपनी सुंदर वास्तुकला की लिए भी जाना जाता है। क्योंकि अंदर और बाहर की दीवार बेहद आकर्षक हैं। गणेश पर्व के दौरान इस जगह की रौनक और भी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि मंदिर की सजावट और भी ज्यादा सुंदर हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर बच्चों के साथ जाएं मेला देखने, दिल्ली-NCR की इन जगहों का नजारा होता है सुंदर
यह मंदिर भगवान गणेश और उनके भाई कार्तिकेय को समर्पित है। मंदिर में आपको लगभग सभी भगवान की मूर्ति देखने को मिल जाएगी। लेकिन यहां श्री विनायक और श्री कार्तिकेय की खास पूजा होती है। गणेश पर्व में यहां हर दिन भक्त आते हैं और आरती में शामिल होते हैं। आप भी यहां गणेश पर्व के दौरान अपने परिवार के साथ आ सकते हैं। यह फेमस गणेश मंदिर में से एक है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में कहां लगता है भगवान गणेश का सबसे सुंदर और बड़ा पंडाल, दर्शन से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल
नोएडा के इस मंदिर में आपको बप्पा की अनोखी मूर्ति देखने को मिल जाएगी। मंदिर में बप्पा की मूर्ति गहरे काले रंग की है। यहां साथ में ही शिवलिंग की भी पूजा होती है। यह नोएडा के फेमस मंदिरों में से एक माना जाता है। गणेश पर्व में यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ दर्शन का प्लान बनाएं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।