herzindagi
mumbai ganesh pandals  bappa first look images

मुंबई के गणेश पंडालों में कैसा है बप्पा का लुक, यहां देखें तस्वीरें

अगर आप मुंबई में बप्पा की सबसे सुंदर मूर्ति देखना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए मुंबई के अलग-अलग पंडालों में रखें बप्पा की तस्वीरें लेकर आएं हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-09-07, 12:16 IST

मुंबई में चाहे जहां भी गणेश पंडाल सजा हो, आपको हर जगह लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ वहां देखने को मिल जाएगी। पंडालों की भव्य सजावट ऐसी होती है कि आप इससे अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। पंडालों को देखकर ऐसा लगता है मानो हर साल पंडालों में भगवान गणेश की सबसे अलग और अनोखी मूर्ति लाने की रेस चल रही है।

आप चाहें किसी भी पंडाल में चले जाएं, बप्पा की मूर्ति देखकर आपका दिल खुश हो जाएंगे। सुंदर और अनोखे ढंग से सजी मूर्ति साइज और वजन में भी बहुत ज्यादा होती है। इस बार आप विनायक के इस 10 दिनों के पर्व में हर दिन अलग पंडाल में बप्पा के दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई में भगवान गणेश के पंडाल में सजे बप्पा के पहले लुक की तस्वीरें दिखाएंगे। 

परेल चा राजा गणेश उत्सव मंडल में बप्पा का लुक

Mumbai Pandal Ganesh Murti Look

(image credit- parelcharaja_insta)

इस बार मुंबई के परेल में स्थित परेल चा राजा गणेश उत्सव मंडल में भगवान महाराष्ट्रीयन लुक में रखे गए हैं। हर साल यहां बप्पा का लुक अलग-अलग होता है। इस बार लाल मुकुट, माथे पर तिलक, हाथ में मोदक और तलवार के साथ खड़े हुए बप्पा की मूर्ति का आगमन हुआ है। 

  • लोकेशन- 2R2Q+4H4, नारे पार्क अभ्यासिका, भिवजीराव नारे उद्यान, नारे पार्क वॉक, परेल, मुंबई, महाराष्ट्र

मुंबई चा राजा गणेश उत्सव पंडाल

Ganesh pandal murti look mumbai

(image credit- raja_mumbaicha _insta)

गणेश गली में स्थित इस पंडाल को लोग मुंबईचा राजा (Mumbaicha Raja) के नाम से बुलाते हैं। हर साल यहां अलग-अलग थीम पर बप्पा की मूर्ति सजाई जाती है। इस बार की थीम में गणेश भगवान का लुक मध्य प्रदेश के उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर से जोड़ा गया है। यहां बप्पा की मूर्ति के साथ भोले बाबा की सुरत भी देखने को मिलेगी।

  • लोकेशन- 1, गणेश नगर लेन, लालबाग, परेल, मुंबई, महाराष्ट्र

लालबाग का राजा गणपति पंडाल

ganesh pandal murti look in mumbai

अगर मुंबई में सबसे बड़े और सुंदर पंडाल और मूर्ति की बात होती है, तो इस लिस्ट में लालबाग चा राजा का नाम सबसे पहले आता है। इनकी पहली झलक कल यानी 5 अक्टूबर को जारी हो गई थी। इस बार लालबाग के राजा लगभग 20 करोड़ रुपये के सोने का बना मुकुट पहने नजर आए हैं। अनंत अंबानी ने लालबाग राजा को  20 किलो सोने का मुकुट दान किया है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by LalbaugchaRaja (@lalbaugcharaja)

  • लोकेशन- मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित है।

चिंचपोकली सार्वजनिक गणेश उत्सव पंडाल

ganesh pandal murti look in mumba

(image credit- chinchpoklichachintamani_insta)

मुंबई के चिंचपोकली में विराजमान बप्पा को चिंतामणि के नाम से भी जाना जाता है। 2 सितंबर को भगवान गणेश का पहला लुक जारी किया गया था। इस बार यहां बप्पा का स्वरूप जगन्नाथ भगवान से जोड़ा गया है। बप्पा की मूर्ति पर आप सुभद्रा जी हैं, लाल वाले बलभद्र जी और काले रंग में जगन्नाथ जी के दर्शन भी कर पाएंगे। 

  • लोकेशन- दत्ताराम लाड मार्ग, गुंडेचा गार्डन, चिंचपोकली, मुंबई

तेजुकाया गणेश उत्सव पंडाल

ganesh pandal ganesh ji look,

(image credit- mumbai__bappa_utsav_official_insta)

पिछले साल की तरह इस साल भी तेजुकाया राजा की मूर्ति का आकर्षण उनके बड़े कान और उनका रंग है। इस विशाल मूर्ति को लोगों ने हाथों से खुद उठाकर स्थापित किया है। बप्पा का रंग हल्का सांवला रखा गया है। 

जीएसबी सेवा मंडल पंडाल

Mumbai Pandal Ganesh Murti

(image credit- gsbsevamandalmumbai_insta)

इस साल किंग्स सर्कल में विराजित गणपति बप्पा की मूर्ति को पंचधातु से सजाया गया है।  बेहतरीन जौहरियों द्वारा बप्पा के लिए आभूषण तैयार करवाए गए हैं।  यहां स्थित बप्पा को देश भर में सबसे अमीर गणपति माना जाता है। 

  • लोकेशन- सायन किले के पास भूकैलाश नगर, सायन पूर्व, सायन, मुंबई, महाराष्ट्र

अंधेरीचा राजा गणेश उत्सव पंडाल

Mumbai Pandal Ganesh Murti

(image credit- andhericharajatm_insta_

इस बार अंधेरीचा राजा बिलकुल राजा के लुक में नजर आए हैं। यहां बप्पा का लुक किसी महल में ऊंचे तखत पर विराजे राजा की तरह रखा गया है। 

लोकेशन- 4आरएचपी+डब्ल्यूजेएम, आज़ादनगर सार्वजनिक उत्सव समिति, गणेश मैदान, आज़ाद नगर II, वीरा देसाई रोड, अंधेरी वेस्ट, मुंबई

खेतवाड़ी चा राजा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lalbaug Ganesh Chaturthi™ ©LGU 🇮🇳 (@lalbaugche_bappa_)

इस बार खेतवाड़ी चा राजा का अभी तक पूरा लुक लोगों के सामने नहीं आया है। लेकिन बप्पा की हल्की झलक आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं। 7 सितंबर को बप्पा के पूरा लुक जारी कर दिया जाएगा। अभी केवल उनकी मस्तक, हाथ और मुकुट तक ही आप उन्हें तस्वीरों में देख पाएंगे। 

  • लोकेशन- ग्रांट रोड खेतवाड़ी बैक रोड और 12वीं लेन सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल 17, कैवाय हाउस, दुकान, नंबर 8, 12वीं खेतवाड़ी लेन, मुंबई

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।