Sat Apr 18, 2026 | Updated 07:08 AM IST
you may not know about these 5 google settings

क्या आप भी रोज गूगल यूज करती हैं? शर्त लगा लो इन 5 सीक्रेट फीचर्स के बारे में नहीं जानती होंगी आप

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जो रोज गूगल का इस्तेमाल न करता हो। कुछ भी जानना हो, कोई जानकारी चाहिए हो, रास्ता देखना हो या कोई सवाल हो, हम सभी सीधे गूगल पर सर्च कर लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गूगल स‍िर्फ सर्च करने के ल‍िए नहीं बल्‍क‍ि आपके और भी कई काम कर सकता है? जी हां, हम आपको गूगल के कुछ ऐसे ही फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 16:02 IST

शायद ही कोई होगा जो गूगल का यूज नहीं करता होगा। हम सभी सुबह से रात तक न जाने कितनी बार गूगल का इस्तेमाल करते हैं। अगर हमें क‍िसी भी चीज की जानकारी नहीं है तो तुरंत गूगल पर सर्च करने से हमें हमारे सवालों के जवाब म‍िल जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जिस गूगल को आप सिर्फ सर्च करने के लिए यूज करती हैं, उसमें कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जो आपके डेली लाइफ के कामों को चुटकियों में आसान बना सकते हैं?

जी हां, इनमें से कुछ ट्रिक्स तो ऐसी हैं जिन्हें देखकर आप भी कहेंगी क‍ि ये पहले क्‍यों नहीं मालूम था। आज हम आपको अपने इस लेख में उन फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िसे शायद ही आप जानती होंगी। आइए जानते हैं-

वॉइस सर्च

अगर आपको टाइप करने में परेशानी होती है या कोई चीज जल्दी सर्च करना है, तो आप बोलकर भी गूगल पर सर्च कर सकती हैं। इसके ल‍िए आपको गूगल सर्च में माइक्रोफोन आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको जो सर्च करना है उसे बोल दें। आपके स्‍क्रीन पर सारे जवाब सामने आ जाएंगे।

download Google Maps for offline use

इमेज सर्च

अगर आपके पास किसी चीज की फोटो है और उसके बारे में जानना चाहती हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी क‍ि गूगल फोटो देखकर भी उसकी पूरी ड‍िटेल्‍स आपको दे देगा। इसके ल‍िए आप गूगल इमेज में जाकर फोटो अपलोड करें या फ‍िर आप चाहें तो कैमरा आइकन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-गूगल मैप सिर्फ रास्ता ही नहीं इन चीजों को भी खोजने में करता है मदद, आप भी जानें

टाइमर और अलार्म सेट करना

अगर आपको कोई काम टाइम पर करना है, तो गूगल से भी टाइमर सेट कर सकती हैं। ये बात आजतक शायद ही क‍िसी को मालूम होगा। इसके ल‍िए गूगल पर 5 मिनट का टाइमर लिखें। आप देखेंगी क‍ि स्‍क्रीन पर टाइमर शुरू हो जाएगा।

ऑफलाइन गूगल मैप्स

अगर आपके फोन में इंटरनेट नहीं है, तब भी आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी क‍ि ऐसा कैसे पॉस‍िबल हो सकता है? मान लीजिए आप किसी ऐसी जगह जा रही हैं जहां नेटवर्क बहुत खराब रहता है। तो आप घर से निकलने से पहले उस एरिया का मैप अपने फोन में Save या Download कर लें। इसके बाद जब आप रास्ते में होंगी और आपका इंटरनेट बंद भी हो जाएगा, तब भी आपके फोन का GPS काम करेगा और डाउनलोड किए हुए मैप पर आपको सही रास्ता दिखाता रहेगा। मैप का सही यूज आपको पता होना चाहिए।

hidden Google features and tricks

कैसे करें ऑफलाइन गूगल मैप्‍स का इस्‍तेमाल

  • गूगल मैप्स में उस शहर या जगह का नाम सर्च करें।
  • नीचे की तरफ जहां नाम लिखा आता है, उसे ऊपर खींचें और Download पर क्लिक करें।
  • अब आप देखेंगी क‍ि वो एरिया आपके फोन में सेव हो गया है।

ये भी पढ़ें: घूमने के हैं शौकीन तो जानिए कैसे गूगल मैप से कमा सकते हैं पैसे 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।