भारत में आपको एक ही शहर के नाम दूसरे राज्यों में भी सुनने को मिल जाते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि भारतीय शहरों के नाम पर विदेशों में भी शहर हैं। जी हां, विदेशों में कई जगहें ऐसी हैं जिनका नाम भारतीय शहरों के नाम पर रखा गया है। दिल्ली और पटना इसी के उदहारण है, जिनका नाम आपको विदेशों में भी मिल जाएगा। आज इस लेख के माध्यम से मैं आपको भारत के कुछ ऐसे शहरों के नाम बताने जा रहा हूं, जिनके नाम के विदेशों में भी शहर है। तो चलिए जानते हैं-
उत्तर प्रदेश की राजधानी, जिसे नवाबों का शहर भी कहा जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि अमेरिका में भी एक शहर का नाम है लखनऊ। जी हां, अमेरिका में भी लखनऊ है जिसे कैसल इन द क्लाउड्स के भी नाम से जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: इन राज्यों में घूमने जाएं तो वहां की ये यादगार चीजें खरीदना ना भूलें
भारत में कोच्चि को कोचीन के नाम से भी जाना जाता है। ये शहर प्रमुख रूप से बंदरगाह यानि पोर्ट के लिए भी भारत में जाना जाता है। यहां ऐसे कई बंदरगाह है जहां विदेशों से भी कंटेनर आते हैं, लेकिन आपको मालूम है जापान में भी एक कोचीन है, जो एक आइलैंड पर बसा हुआ है। (इन टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में कितना जानती हैं आप?)
बिहार की राजधानी पटना, लेकिन क्या आपको मालूम है इस पटना के अलावा भी एक और पटना स्कॉटलैंड देश में है। जी हां, स्कॉटलैंड के ईस्ट एरीशायर में एक शहर है जिसका भी नाम पटना है। कहा जाता है कि जब स्कॉटलैंड में ईस्ट इंडिया कंपनी के लोग भारत से वापिस लौटे तो उन्होंने अपने शहर में इसी पटना के नाम पर एक शहर बसा लिया। (बिहार के 4 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल)
ब्रिटिश काल में इसे कलकत्ता के नाम से जाना जाता था, जिसे अब कोलकाता के नाम से जाना जाता है। ये शहर ब्रिटिश काल में भारत की राजधानी भी रही है। एक कोलकाता अमेरिका में भी है, जिसे कोटा टाउन और इंडियाना के नाम से भी जाना जाता है। (कोलकाता के इन हॉलीडे डेस्टिनेशन्स पर जरूर जाएं)
हैदराबाद भारत के प्रमुख शहरों में से एक और तेलंगाना की राजधानी है, लेकिन क्या आपको मालूम है पाकिस्तान में भी एक हैदराबाद है। जी हां, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक शहर है जिसका नाम हैदराबाद है।
इसे भी पढ़ें: मकान के किराए से लेकर इसके असली नाम तक, जानिए मरीन ड्राइव से जुड़े 8 अनोखे फैक्ट्स
महाराष्ट्र के ठाणे का नाम आपने ज़रूर सुना होगा। दूसरा ठाणे शहर ऑस्ट्रेलिया में है। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड शहर में है ये दूसरा ठाणे। (महाराष्ट्रियन थाली)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@wallpapercave.com,herzindagi.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।