कोलकाता में बनाएं इन 3 बड़े Water Parks में घूमने का प्लान, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं

अगर आप कोई बढ़िया वॉटर पार्क जाने का प्लान बना रहे हैं, जहां बच्चों को अलग-अलग तरह के स्लाइड और एक्टीवीटी करने का मौका मिले, तो आप कोलकाता की इन फेमस जगहों पर जा सकते हैं।

 

famous water park in kolkata owet

बढ़ती गर्मी और बार-बार कटती लाइट की वजह से लोग इस समय बहुत ज्यादा परेशान हो गए हैं। इस समय बच्चों की स्कूलों की छुट्टियां भी पड़ गई हैं। लेकिन वह इस गर्मी की वजह से कहीं जा नहीं पा रहे हैं। ऐसी गर्मी से राहत के लिए केवल पहाड़ों वाली जगहें ही हैं, जहां आपको राहत मिल सकती है। लेकिन अगर आप बजट कम होने की वजह से कहीं दूर नहीं जा पा रहे हैं, तो चिंता न करें।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐस जगह के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने शहर में ही रहकर ठंडक ले सकते हैं। शहर में ही तपती गर्मी से बचना है और बच्चों को इन गर्मी की छुट्टियों में कहीं घुमाना है, तो आपको वॉटर पार्क जाने का प्लान बना लेना चाहिए।

एक्वाटिका वाटर पार्क

big water parks in kolkata

यह कोलकाता में सबसे बड़ा वॉटर पार्क में से एक है। यह पार्क 1999 में शुरू हुआ था। यह वॉटर पार्क 75000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां आपको एक दो नहीं बल्कि एक साथ कई तरह की वॉटर एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। यहां आप घंटो तक बच्चों के साथ मस्ती कर सकते हैं। अगर आप कम भीड़-भाड़ वाले वॉटर पार्क में जाना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान बनाएं।

  • करने के लिए चीजें- एक्वाटिका में ब्लैक होल, राफ्ट स्लाइड, वेव पूल, पेंडुलम, नियाग्रा फॉल्स, लेजी रिवर, सर्फ रेसर, टॉरनेडो, मल्टी-लेन स्लाइड और कई तरह की एक्टिविटी करने के मिलेगी।
  • समय- सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक
  • टिकट प्राइस- वीकेंड पर वयस्कों के लिए 1000 प्रति व्यक्ति
  • सोमवार से शुक्रवार तक 900 प्रति व्यक्ति
  • बच्चों के लिए टिकट प्राइस 500 रुपये के करीब है।
  • यह कोलकाता में परिवार के साथ घूमने के लिए यह अच्छी जगह में से एक है।

निक्को पार्क

nicco

यह पार्क 1991 में शुरू किया गया था। इस पार्क को कोलकाता के डिजनीलैंड के रूप में भी जाना जाता है। 40 एकड़ के इस विशाल पार्क में आपको 35 के करीब अलग-अलग आकर्षण केंद्र देखने को मिलेंगे। यहां आपको बड़े-बड़े राइड के साथ अलग-अलग तरह की एक्टिविटी करने का भी मौका मिलेगा। यह एम्यूजमेंट थीम पार्क की तरह है, जहां तरह-तरह के खेल के साथ-साथ आप पानी में भी मस्ती करने जा सकते हैं।

  • समय- सुबह 10:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक
  • टिकट प्राइस- प्रति व्यक्ति प्राइस 850 रुपये है। जिसमें लंच का खर्च शामिल है। आप टिकट बुक करते समय मिलने वाली सुविधाओं का ध्यान रखें।
  • यह बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

एक्वा मरीना

water parks

अगर आप अपने परिवार के साथ किसी छोटी और सस्ती जगह पर जाना चाहते हैं, तो यहां आ सकते हैं। यहां आपको भीड़ भी कम मिलेगी। यह एक पिकनिक प्लेस की तरह है। यहां शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए भी अलग तरह की सुविधा रखी गई है। पूल किनारे रेस्तरां भी उपलब्ध हैं जहां खाने के शौकीन लोग कुछ खा सकते हैं।

  • समय- सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP