herzindagi
dont fry again these things main

भूल कर भी ना करें इन चीजों को दोबारा फ्राई करके ट्राई

अगर आप रात की चीजों को सुबह फिर से फ्राई करके खाती हैं तो अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। इसलिए सावधान हो जाएं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-12, 17:41 IST

कई बार हम लोग रात के बचे हुए खाने को फ्रिज में या पानी में रख देते हैं। जिससे कि वे खराब ना हो और उसे सुबह यूज़ कर सकें। कई लोग तो रात को ही सुबह के लिए खाना बना कर फ्रिज में रख देती हैं। ऐसा वर्किंग महिलाएं ज्यादा करती हैं। वे अपने परिवार वालों को भी अगले दिन यही रात का खाना पैक कर के दे देती हैं और अपने लिए भी इसे ही पैक कर लेती हैं। 

लेकिन इस तरह से रोज रात का खाना सुबह पैक कर के ऑफिस लाना और उसे खाना, स्वास्थ्य के लिए महंगा पड़ सकता है। क्योंकि इस रात के खाने को सुबह खाने के लिए लंच में पैक करने के लिए हम दोबारा गर्म करने के लिए फ्राई करते हैं। इन चीजों को दोबारा फ्राई करना ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। खासकर तो इन चीजों को गर्म करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है। आइये इन चीजों के बारे में विस्तार से इस आर्टिकल में जानते हैं...  

चिकन 

सबसे पहले हम बात करते हैं चिकन की। 

do not fry again these food chicken

सुबह-सुबह तो चिकन कोई नहीं बनाएगा। अफकोर्स इसे रात को ही बनाकर फ्रिज में रखा जाता है। लेकिन इसे जब आप सुबह खाने के लिए फिर से फ्राई कर के खाती हैं तो आपको दस्त या फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। दरअसल चिकन में ई कोलाई से साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया होते हैं। जिसे आप दोबारा गर्म या फ्राई करती हैं तो यह और अधिक पनपने लगते हैं जिससे पेट में फूड पॉयजनिंग की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए चिकन को दोबारा फ्राई या गर्म करने से बचना चाहिए। 

Read More: क्या दुनिया के सबसे महंगे बर्गर, चिकन और पिज्ज़ा जैसे food के बारे में ये जानती हैं आप ?

चावल 

do not fry again these food rice

इसी तरह कई लोग दिन के बचे चावल को रात को सब्जियों के साथ फ्राई कर खाते हैं। जबकि इससे दस्त की समस्या हो सकती है। क्योंकि पके हुए चावल को लंबे समय तक फ्रीज में रखने से उनमें बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं और जब आप इन बासी चावल को फाई कर फ्राईड चावल बनाती हैं तो इनमें जीवाणु तेजी से पनपने लगते हैं जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए चावलों को बार-बार गर्म करके खाने से बचें। 

Read More: अगर चाहती हैं कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना तो आज ही ट्राय करें चीजी स्पिनेच राइस

आलू 

do not fry again these food fried potato

इसी तरह से आलू से बनी चीजों भी भूलकर फ्राई नहीं करना चाहिए। एक तो आलू में कार्बैहाइड्रेट के अलावा कोई भी पोषक-त्तव नहीं होता है। जब आप इसे बनाकर फ्रीज में रख देती हैं तो इसमें क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम जैसे बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं और जब आप इन्हें फिर से फ्राई करती हैं तो वह और अधिक तेजी से बढ़ने लगते हैं जिसकी वजह से आलूओं का सेवन जहर समान हो जाता है। 

मशरुम की सब्जी

do not fry again these food mushroom

मशरूम प्रोटीन का खजाना होता है। यहां तक की इसमें विटामिन डी भी होता है जो कोई अन्य सब्जियों में नहीं होता है। इसलिए ये काफी हेल्दी माना जाता है। लेकिन जब आप इसे दोबारा गर्म करती हैं तो इसमें प्रोटीन का कॉम्पोजिशन बदल जाता है। जो हमारे लिए हेल्दी नहीं होता है। 

अंडा

do not fry again these food onlet

अंत में बात करते हैं अंडों की जिसमें हर तरह के पोषक-तत्व होते हैं। जब आप सुबह के बने ऑमलेट को दोबार गर्म के शाम को खाती हैं तो ये आपको फायदा पहुंचाने के बजाय हानि पहुंचाता है। 

तो अब से दोबारा भूल कर भी इन चीजों का ना करिएगा गर्म, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।