herzindagi
delhi best places toNEW YEAR

दिल्ली में इन जगहों पर बनाएं नए साल का जश्न, यादगार हो जाएगा पूरा साल

"ये दिल्ली है मेरे यार- यानी दिल वालो की दिल्ली" और अगर आप नया साल खास तरह से मनाना चाहते हैं, तो इससे बेस्ट जगह कोई और नहीं हो सकती।   
Editorial
Updated:- 2023-12-26, 17:50 IST

नए साल पर रात 12 बजे हर किसी को पार्टी करने का मन होता है। न्यू ईयर का जश्न 31 दिसंबर की रात से ही शुरू हो जाता है। आपने चारों तरफ आपको पटाखों की आवाज, साज सज्जा और खुशियों का अहसास होगा।

नया साल भी एक तरह से त्योहार की तरह ही मनाया जाता है। कुछ लोग नए साल पर कहीं बाहर नहीं जाते, तो वहीं कुछ लोग पार्टी के लिए किसी खास जगह की खोज करते हैं। 

अगर आप दिल्ली-NCR  में रहते हैं और नए साल की पार्टी के लिए कोई खास जगह ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको आज के इस आर्टिकल में बेस्ट जगह के बारे में बताएंगे। 

कनॉट प्लेस

delhi best place to celebrate new year  party

अगर दिल्ली-नोएडा के आसपास रहते हैं और गुरुग्राम जितना दूर सफर नहीं करना चाहते हैं, तो कनॉट प्लेस जाएं। यहां का माहौल भी बिल्कुल आपको साइबर सिटी जैसा ही अहसास करवाएगा। यहां आप पार्टी करना चाहते हैं, तो आपको एक से बढ़कर एक रेस्टोरेंट मिल जाएगी। 

इसे भी पढ़ें- Delhi-NCR के आसपास स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन को न्यू ईयर पार्टी डेस्टिनेशन बनाएं

 

साइबर सिटी, गुरुग्राम

CYBER CITY GURUGRAM

अगर आप दिल्ली-NCR के रहने वाले हैं और दोस्तों या पार्टनर के साथ खास जगह ढूंढ रहे हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। यहां जाने के लिए सबसे अच्छा साधन मेट्रो है। अगर बजट कम है तो आप मेट्रो से यात्रा करें। यहां का मौहाल आपका मन मोह लेगा, क्योंकि नए साल पर यहां खास तरह से डेकोरेशन किया जाता है। (भारत में इन जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न)

साथ ही, यहां आपको हर समय गाने की धून, चहल-पहल भी देखने को मिलेगी। साथ-सुंदर और आकर्षक जगह सच में आपका नया साल यादगार बना देगी। यहां आपको पब और रेस्टोरेंट भी मिल जाएंगे, जहां आप पार्टी करने जा सकते हैं। 

खान मार्केट

इसके सिवा आप दिल्ली में खान मार्केट में भी जा सकते हैं। हम इस मार्केट  का नाम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि नए साल पर यहां का माहौल भी अलग ही होता है। साथ ही, अगर आप गाड़ियों के शौकीन है, तो आपको यहां मंहगी से मंहगी गाड़ियां भी देखने को मिलेंगी। यहां आपको रेस्टोरेंट और पब भी मिल जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- New Year Celebration: दोस्तों संग New Year Party के लिए केरल की इन शानदार जगहों पर पहुंचें

हौज खास

delhi best places

हौज खास भी दिल्ली-NCR वालों के लिए नए साल का जश्न मनाने के लिए बेस्ट जगह है। यहां एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां की रूफटॉप से आपको दिल्ली का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। नए साल का जश्न मनाने के लिए ये जगह सबसे अच्छी है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik, INSTA 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।